Miss World बनेगी नंदिनी गुप्ता...36 को पछाड़ा, ताज बस एक कदम दूर

Published : May 31, 2025, 03:31 PM IST

Miss World 2025 finale : कोटा की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप 4 में! देश की निगाहें अब इस राजस्थानी बेटी पर, क्या भारत लाएगा एक और मिस वर्ल्ड का ताज?

PREV
17
Miss World बनेगी नंदिनी गुप्ता...36 को पछाड़ा, बस ताज एक कदम दूर

72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 के ग्रैंड फिनाले में भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व कर रहीं राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता टॉप-4 फाइनलिस्ट की सूची में पहुंच गई हैं। शनिवार को हैदराबाद में आयोजित हो रहे इस ग्लोबल इवेंट में दुनियाभर की 40 सुंदरियों के बीच खिताबी मुकाबला चल रहा है।

27
मिस वर्ल्ड के लिए नंदिनी की कठिन तैयारी?

नंदिनी गुप्ता का यह सफर कोटा से शुरू होकर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है। उन्होंने साल 2023 में फैमिना मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद से ही मिस वर्ल्ड के लिए कठिन तैयारी की

37
मिस वर्ल्ड के जजों का ध्यान खींचा

प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता ने हर राउंड में आत्मविश्वास और प्रभावशाली व्यक्तित्व से जजों का ध्यान खींचा है। विदेशी सुंदरियां भी हमारी मिस इंडिय की तारीफ करती हैं।

47
गांव से लेकर शहर हो रही दुआ

कोटा के सांगोद क्षेत्र में जन्मी नंदिनी की सफलता से पूरे राजस्थान में उत्साह का माहौल है। गांव से लेकर शहर तक लोग उनके लिए पूजा-अर्चना कर रहे हैं और उनके विजेता बनने की कामना कर रहे हैं।

57
नंदिनी गुप्ता कर रही शानदार काम

नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता बताते हैं कि उनकी बेटी हमेशा से ही समाज में बदलाव लाने की सोच रखती है। वह दिव्यांगों और मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा में समान अवसर की वकालत करती हैं। उनका सपना है कि इन बच्चों के लिए सामान्य स्कूलों में ही विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

67
मिस इंडिया के बाद अब मिस वर्ल्ड?

नंदिनी की मां रेखा गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने दम पर यह मुकाम हासिल किया है। पहले मिस राजस्थान, फिर मिस इंडिया और अब मिस वर्ल्ड का मंच—हर पड़ाव पर उसने मेहनत और संकल्प का परिचय दिया है।

77
देशभर की निगाहें नंदिनी पर

अब देशभर की निगाहें नंदिनी पर हैं। अगर सबकुछ अनुकूल रहा, तो भारत को जल्द ही एक और मिस वर्ल्ड मिल सकती है।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories