दूल्हा-दुल्हन सुहागरात भी नहीं मना पाए और अस्पताल में भर्ती, माथा पकड़ चीखते-चिल्लाते रहे

Published : Dec 10, 2023, 10:35 AM ISTUpdated : Dec 10, 2023, 10:38 AM IST
pali news

सार

राजस्थान के पाली जिले में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन अस्पताल में भर्ती हो गए। यानि दोनों सुहागरात भी नहीं मना पाए…गए थे भगवान के दर पर मन्नत मांगने…लेकिन चीखते हुए उल्टे पांव घर लौटना पड़ा। जानिए ऐसा क्या हुआ उनके साथ…

जयपुर. राजस्थान में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। नव विवाहित जोड़े शादी के बाद दर्शन करने के लिए मंदिरों में भी जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच राजस्थान के पाली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मंदिर में दर्शन करने गए दूल्हा और दुल्हन सहित करीब 10 लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। यह हमला इतना ज्यादा खतरनाक था कि एक युवक के सिर के तो बाल काटने पड़े।

भगवान के सामने माथा टेका और चीखते हुए भागे दूल्हा-दुल्हन

पूरी घटना पाली के गुरलाई गांव में हुई। यहां के रहने वाले विक्रम सिंह नाम की युवक की शादी उर्मिला कंवर से हुई थी। इसके बाद दोनों रिश्तेदारों के साथ गांव के ही एक मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। इसी दौरान सभी मंदिर में ज्योत लेने लगे। जैसे ही वह मंदिर में ज्योत लेने के लिए नारियल जलाकर डालने लगे तो धुआं उठा जो ऊपर मधुमक्खियां के छाते की तरफ चला गया।इसके बाद मधुमक्खियों ने हमला करना शुरू कर दिया। जिससे दूल्हे का रिश्ते में लगने वाला भाई स्वरूप सिंह सहित बाकी लोगों को मधुमक्खियां ने डंक मारे।

पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती

स्वरूप के तो सर के बालों में मधुमक्खियां फंसी हुई थी। जिसके बाद डंक निकालने के लिए अस्पताल में उसके सिर के बाल तक काट दिए गए। इस घटना में घायल होने वालों के नाम विक्रम सिंह, उर्मिला, रेणुका ,बृजेश,चंचल, माधव, सज्जन, स्वरूप, कंचन है। फिलहाल इन सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो ज्यादातर लोग मधुमक्खियों को खुद से दूर रखने के लिए धूपबत्ती या अन्य किसी चीज को जलाते हैं लेकिन कई बार इन मधुमक्खियों का नेचर कुछ इस तरह का हो जाता है कि यह आक्रामक हो जाती है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया
कौन हैं कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन, जयपुर में कर रहे भव्य शादी