जयपुर से सुभाष चौक में रात 12 बजे गुस्साए लोगों ने घेरा थाना, पुलिस के हाथ-पांव फूले, ये था मामला

Published : Oct 02, 2023, 12:49 PM ISTUpdated : Oct 02, 2023, 12:50 PM IST
thana 00

सार

जयपुर में देर रात सुभाष चौक इलाके में 12  बजे के आसपास अचानक हजारों लोग जमा हो गए। इकबाद हत्याकांड में पीड़ित पक्ष के लोगों ने थाना घेर लिया। 

जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात हुई इकबाल नाम के युवक की हत्या के बाद फैला तनाव कम नहीं हो पा रहा है। सुभाष चौक और आसपास के इलाके में टेंशन का माहौल बना हुआ है। इस टेंशन के बीच कल रात अचानक हजारों लोगों की भीड़ ने पुलिस की टेंशन फिर से बढ़ा दी। देर रात ही पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। आसपास के थानों का जाब्ता मौके पर बुलाया गया। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है।

सुभाष चौक पर जुटी भीड़
दरअसल सुभाष चौक इलाके में देर रात करीब 12 बजे के बाद सुभाष चौक थाने के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। वहां जाकर नारेबाजी करने लगे। भीड़ बढ़ती देख पुलिस थाने का स्टाफ सकपका गया। अचानक शोर शराब होने लगा तो आसपास के लोग भी टेंशन में आ गए। 

पढ़ें जयपुर में बवाल: हत्या के बाद तनाव के हालात, बंद कराईं दुकानें...चप्पे-चप्पे पर पुलिस

दोनों पक्षों से लोगों को गिरफ्तार करने के दबाव बनाने पर बढ़ा हंगामा
आरोप है कि इकबाल की हत्या के बाद दोे पक्षों में झगड़ा हुआ था। एक पक्ष इकबाल के साथ के लोग थे और दूसरा पक्ष इकबाल पर हमला करने वाले लोग थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज किया और उसके बाद इकबाल की हत्या के आरोप में पुलिस ने नौ लोागों को अरेस्ट किया। उनको अरेस्ट करने के बाद पुलिस पर सामने वाले पक्ष को भी अरेस्ट करने का दबाव बनने लगा।

थाना घेरने पर हिरासत में लिए गए कुछ लोग
कल रात पुलिस ने इकबाल पक्ष से कुछ लोगों को हिरासत में लिया तो उसके बाद यह भीड़ अचानक थाने के आसपास जमा हो गई। नारेबाजी की जाने लगी। अचानक भीड़ के कारण पुलिस अधिकारी मौके पर आए। देर रात तक माहौल को काबू करने की कोशिश की गई। तब जाकर हालात काबू हो सके हैं। लेकिन इस घटना के बाद अब पुलिस जाब्ता बढ़ा दिया गया है।

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल