झुंझुनू हादसे का शॉकिंग खुलासाः 30 रुपए बचाने के लिए ड्राइवर ने 37 लोगों को मौत के मुंह में धकेला, घटना पर PM मोदी ने जताया दुख

Published : May 30, 2023, 02:55 PM IST
accident in rajasthan

सार

राजस्थान के झुझुनूं में सोमवार की शाम हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की जान चली गई वहीं 29 लोग हॉस्पिटल में भर्ती जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। एक्सीडेंट के बाद से ही ड्राइवर की तलाश में छापे मार रही है पुलिस।इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।

झुझुनूं (jhunjhnu news). राजस्थान के झुझुनूं जिले में सोमवार, 29 मई की शाम करीब चालीस दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली करीब 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 29 लोग अलग अलग अस्पताालों में भर्ती है। पुलिस ट्रैक्टर ट्रॉली के ड्राइवर को तलाश रही है। वह इस हादसे के बाद से फरार है। इस पूरे हादसे में बेहद चौकानें वाली जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस इस आधार पर भी जांच कर रही है।

झुंझुनू के उदयपुरवाटी में मनसा माता के दर्शन कर लौटे श्रद्धालुयों के साथ हुआ हादसा

दरअसल झुंझुनूं के उदयपुरवाटी इलाके में मनसा माता का प्राचीन मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। मंदिर मे माता दुर्गा और अन्य भगवान की मूर्तियां हैं। मंदिर की आस्था दूर दूर तक है। कल यहां पर एक यज्ञ किया गया था और इस यज्ञ में सैंकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए थे। मंदिर तक जाने के लिए रास्ता कुछ कच्चा भी है। अधिकतर लोग आसपास के गावों के थे। लोग ट्रैक्टर ट्रॉलियों और अन्य साधनों में बैठकर मंदिर पहुंचे और फिर वहां से वापस रवाना होने लगे। शाम करीब छह बजे के बाद एक ट्रॉली में बैठकर करीब चालीस महिलाएं और बच्चे नीचे आ रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में गिर गया और आठ लोगों की जान चली गई।

ड्राइवर के चंद रुपए बचाने के चक्कर में झुंझुनू में हुआ हादसा

ट्रैक्टर में सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि अक्सर ट्रैक्टर चालक कुछ रुपए का डीजल बचाने के लिए ट्रैक्टर को बंद कर नीचे उतारते हैं। यह ट्रैक्टर चालक भी ऐसे ही कर रहा था। उसने न्यूट्रल में गाड़ी नीचे उतार दी। जबकि ढलान होने के कारण स्पीड बढ़ती गई। उसे गेयर में लेकर गाड़ी को स्टार्ट कर नीचे उतारना था ताकि गाड़ी पर काबू रखा जा सके। लेकर न्यूट्रल में नीचे उतारने के चलते स्पीड़ तेज हो गई, ब्रेक नहीं लगे और हादसा हो गया। ट्रैक्कर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

राजस्थान पुलिस आरोपी ड्राइवर को तलाश रही

हादसे की जांच उदयपुरवाटी पुलिस कर रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। वहीं लोगों का कहना था कि बमुश्किल बीस से तीस रूपए का डीजल बचता है गाड़ी बंद कर नीचे उतारने से, लेकिन गाड़ी बंद होने के कारण हादसों की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इस हादसे में भी यही हुआ।

पीएम मोदी ने जताया दुख, राहत राशि की घोषणा की

इस हादसे के बाद मंगलवार की सुबह सवेरे पीएम मोदी ने घायल एवं मृत परिवार के सदस्यों को राहत राशि देने की घोषणा की है। मंगलवार सुबह ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने के लिए कहया गया है।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान में दर्दनाक हादसाः ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, माता दर्शन के लिए गए श्रद्धालु थे सवार, मौके पर मची चीख पुकार

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी