इंसाफ नहीं मिला तो कर लिया सुसाइड, 22 साल की लड़की की डरावनी कहानी

Published : Jul 25, 2024, 07:23 PM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 11:19 AM IST
Churu crime

सार

राजस्थान के चूरू से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। एक लड़की अपने साथ हुए गलत कामों को लेकर परेशान थी, जिसके बाद तंग आकर बड़ा कदम उठा लिया।

चुरू: राजस्थान के चूरू में 24 जुलाई को 22 साल की एक लड़की ने सुसाइड कर लिया। सादुलपुर क्षेत्र में रहने वाली युवती ने आत्महत्या से पहले 20 जुलाई को रेप और यौन शोषण का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके बाद परिवार वालों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। हालांकि, पुलिस आरोपी को जल्द ही पकड़ने का वादा कर रही थी।

लड़की के मामा ने पुलिस को बताया- "करीब 6 साल पहले भांजी हमारे साथ खेत पर रहती थी। उस दौरान नहाते समय बंसीलाल नाम के एक युवक ने उसका 20 सेकंड लंबा वीडियो बनाया, जिसे काफी समय तक उसने अपने पास रखा। 4 साल पहले युवती के पिता की मौत हो गई। परिवार के लोग सदमे में थे। उसी वक्त बंसीलाल घर आने लगा और उसने भांजी को दिलासा दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी।"

वीडियो वायरल होने से तनाव में थी युवती

बंसीलाल ने वीडियो युवती को भेज दिया। बाद में वायरल करने के नाम पर उसके साथ रेप किया। घिनौना सिलसिला शुरू हो गया, जो 4 सालों तक चला। लड़की का यौन शोषण होता रहा। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कुछ दिन से आरोपी ज्यादा परेशान कर रहा था। वीडियो वायरल कर दिया था।‌ इस वजह से बेटी तनाव में थी। 20 जुलाई को केस दर्ज करवाया गया। 21 जुलाई को पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया था और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए थे। हालांकि, आरोपी को नहीं पकड़ा गया। आखिर में लड़की ने सुसाइड कर लिया।

राजस्थान से जुड़ा रेप का अन्य मामला

राजस्थान से ही रेप का एक और मामला सामने आया है। जहां बूंदी में अमेरिकन लड़की के साथ भारतीय वकील ने झूठी शादी करने के बाद कई दिनों तक राज्य के अलग-अलग शहर में लेकर रेप किया। बूंदी शहर की महिला थाना पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका से शादी करने राजस्थान आई लड़की को दुल्हन बनाकर 18 दिन तक किया रेप

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी