अवैध संबंधों का गंदा खेल, बाहर गया पति तो पत्नी भानेज के साथ लगी सोने, जानिये फिर क्या हुआ...

Published : Apr 18, 2024, 03:22 PM ISTUpdated : Apr 18, 2024, 03:27 PM IST
Love affair

सार

राजस्थान के दौसा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर क्या चला गया, महिला ने अपने ही भानेज के साथ गलत संबंध बनाने शुरू कर दिये।

दौसा. राजस्थान में अवैध संबधों के कई मामले सामने आए हैं और अवैध संबधों के लिए हत्याएं तक की गई हैं। लेकिन अब जो मामला दौसा जिले से सामने आया है उसने पुलिस टीम को भी हैरान कर दिया है। दो मौतें हुए हैं, जिनमें से एक मौत में खाकी पर भी दाग लगते नजर आ रहे हैं।

मामी के साथ बने भानजे के संबंध

दरअसल दौसा जिले का रहने वाला लोकेश मीणा, अपने दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले मनोज मीणा के साथ गुजरात में काम करता था। गुजरात में मनोज मीणा के घर पर ही लोकेश रहता था। इस दौरान काम के सिलसिले में मनोज को करीब डेढ़ साल गुजरात से बाहर रहना पड़ा। इस बीच मनोज की पत्नी यानी लोकेश की मामी और लोकेश में अवैध संबध बन गए।

मामा ने की भानेज की हत्या

कुछ दिन पहले मनोज वापस गुजरात पहुंचा। इस दौरान वह लोकेश के साथ शराब पी रहा था तो लोकेश ने शराब के नशे में सारे राज खोल दिए कि उसके और मामी के बीच संबध हैं। मामा और भांजे में विवाद हो गया। मनोज वहां से दौसा आने के लिए निकल गया। उसके बाद अगले ही दिन लोकेश भी दौसा के लिए ट्रेन से रवाना हो गया। दौसा में आकर मनोज ने अपने भांजे की हत्या कर दी और उसे सूखी नदी के मुंहाने पर दस फीट नीचे गाढ़ दिया।

यह भी पढ़ें: BJP सांसद से संबंध बताने वाली महिला के खिलाफ FIR, भोजपुरी एक्टर रवि किशन की पत्नी ने लिया एक्शन

थाने में किया मामा ने सुसाइड

मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया और बुधवार सवेरे मनोज को अरेस्ट कर लिया। मनोज की मौजूदगी में लोकेश की लाश जेसीबी की मदद से निकाल ली गई। मनोज को थाने में बंद किया गया तो कल रात उसने थाने में सुसाइड कर लिया। अब इस घटना के बाद पूरे गांव में हंगामा मचा हुआ है। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। परिवार के लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप मढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लड़की ने नहीं दिया Online Game का पासवर्ड, तो लड़के ने फूंक दी लाखों की कार

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पोलियो का दंश और झुलसा हुआ चेहरा...जानिए हसीना और भारत के महा-मिलन की भावुक कहानी!
राजस्थान में प्रकृति ने दिखाया ऐसा डरावना रूप, घरों में कैद हुए लोग, 5 तस्वीरों में देखिए कैसे दिन में हो गई रात