राजस्थान के जोधपुर में 16 साल की लड़की की उम्रदराज 45 साल के शख्स से जबरन शादी कराने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। बड़ी बहन के मंडप से भागने के बाद मौसी ने जबर्दस्ती नाबालिग की शादी अधेड़ से करवाने की ठान ली थी।
जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में 16 साल की लड़की की उम्रदराज 45 साल के शख्स से जबरन शादी कराने के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। बड़ी बहन के मंडप से भागने के बाद मौसी ने जबर्दस्ती नाबालिग की शादी अधेड़ से करवाने की ठान ली थी। मौसी ने 5 लाख रुपए लेकर नाबालिग की शादी उससे तय करा दी थी। यह मामला तब सामने आया था, जब पीड़िता की बड़ी बहन संजू(तस्वीरों में) ने बाल आयोग से मदद मांगी थी। बाल आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने तत्काल कलेक्टर हिमांशु गुप्ता को फोन किया। इसके बाद पुलिस ने दूल्हा किशन सिंह, उसके परिजन इंद्र सिंह और मेघ सिंह को अरेस्ट कर लिया था।
25
पीड़ित लड़की की बड़ी बहन संजू कंवर(22 साल) ने मीडिया को बताया कि जब उसके खेलने की उम्र थी, तब 2013-14 में उसकी शादी करा दी गई थी। उस समय वो पांचवीं क्लास में पढ़ती थी। संजू तीन बहनें और एक छोटा भाई है। परिवार खेती--किसानी संभालता है, इसलिए बुआ की बेटी के साथ उसकी भी शादी करा दी गई थी, ताकि खर्च बच सके। संजू की दूसरी शादी 45 साल के किशन से हो रही थी, लेकिन वो मंडप से भाग गई, तो मौसी ने जबर्दस्ती उसकी छोटी बहन से यह शादी कराने की ठान ली।
35
जोधपुर एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, नाबालिग की बड़ी बहन संजू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। संजू की पहली शादी 13 साल की उम्र में करा दी गई थी। लेकिन सवा महीने बाद ही उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई। हालांकि जब संजू 18 की हुई, तब उसे अहसास हुआ कि वो विधवा हो चुकी है।(आरोपी ने नाबालिग से शादी करने की कोशिश की)
45
संजू ने कहा कि 4 साल पहले उसने अपना ससुराल छोड़ दिया था। लेकिन मां चाहती थी कि उसकी दूसरी शादी हो जाए। मौके का फायदा उठाकर मौसा-मौसी ने 5 लाख रुपए में उसका सौदा कर दिया। बीकानेर के अगूणावास से किशन सिंह से उसकी शादी तय कर दी गई। लेकिन जब दूल्हे की उम्र का पता चला, तो उसे मना कर दिया। मौसी ने तब मंडप में उसकी छोटी बहन को बैठा दिया।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।