बदला लेने राजस्थान से पंजाब पहुंची लड़की, होटल में जाकर काट दिया लड़के का गला

Published : Apr 10, 2024, 01:29 PM ISTUpdated : Apr 11, 2024, 10:02 AM IST
Rajasthan

सार

राजस्थान से एक शॉकिंग मामला सामने आया है। जहां एक लडकी  अपने प्रेमी से बदला लेने के लिए पंजाब के बंठिडा पहुंची। यहां उसने एक होटल में लड़के को मिलने बुलाया और ब्लेड से उसकी गला काट डाला।

गंगानगर. खबर राजस्थान के गंगानगर जिले से है। जहां एक लड़की ने पंजाब के बठिंडा में एक होटल में जाकर एक लड़के का गला काट दिया। उसका गला काटने के बाद लड़की कई घंटे तक वहीं बैठी रही। होटल में जब रूम सर्विस करने के लिए युवक आया तो उसने देखा लड़का बैड पर पड़ा तड़प रहा है। बाद में पुलिस को फोन किया गया और पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गंगानगर में रहने वाले लड़की के माता पिता को भी बठिंडा बुलाया है। मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का है।

लड़का-लड़की दोनों डेढ़ साल से रिलेशन थे...

प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने पुलिस को बताया कि वह युवक के साथ करीब डेढ़ साल से रिलेशन में थी। फेसबुक से दोनों की दोस्ती हुई थी और उसके बाद दोनों के बीच में वीडियो कॉल पर भी बात होने लगी। इस दौरान दोनो ने शादी की बात भी की और लड़के ने कहा कि जल्द ही शादी कर लेंगे।

होटल में लड़के को बुलाया और ब्लेड से उड़ा दिया गला

कुछ दिनों से लड़की ने लड़के से मिलने का प्रयास किया तो लड़के ने उसे मिलने के लिए सोमवार शाम बठिंडा के एक होटल में बुला लिया। अजीत रोड पर स्थित होटल में सोमवार को दोनों ठहरे। मंगलवार को लड़के ने लड़की को बताया कि वह शादी नहीं कर सकता क्योंकि वह पहले से शादीशुदा है। इस पर लड़की को गुस्सा आ गया। उसने वहां रखी एक ब्लेड उठाई और लड़के का गला और गाल काट दिया। उसके बाद वहीं बैठी रही....। देर रात लड़के ने लड़की के खिलाफ केस दर्ज कराने से इंकार कर दिया है। लड़की को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।

 

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 22 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD ने बताया कहां बरसेंगे सबसे ज्यादा बादल
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी