Published : Jul 04, 2023, 01:09 PM ISTUpdated : Jul 04, 2023, 01:15 PM IST
राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा और लेडी टीचर के गायब होने के मामले में चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है। 3 जुलाई को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से प्यार करने का खुलासा किया है।
बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ में एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा और लेडी टीचर के गायब होने के मामले में चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है। 3 जुलाई को लेडी टीचर और नाबालिग छात्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने एक-दूसरे से प्यार करने का खुलासा किया है। वीडियो दोनों ने खुद यूट्यूब पर अपलोड किया है। वीडियो में दोनों कहते सुनी गईं कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और अलग नहीं रह सकती हैं। 30 जून को 17 साल की नाबालिग छात्रा अपनी टीचर और काउंसिलर नीधा बहलीम के साथ गायब हो गई थी।
210
वीडियो में छात्रा कहते सुनी गई-हमें पता चल गया है कि डूंगरगढ़ में दंगे हो रहे हैं। और आप सबको ऐसा लग रहा होगा कि इन्होंने(टीचर) बहला फुसलाकर किडनैप किया है या फिर इनके घर वालों ने किडनेप किया है। ऐसा कुछ नहीं है।
310
वहीं टीचर ने कहा-अल्लाह की कसम हम लोग अपनी मर्जी से आए हैं, मैं इसे बहला फुसलाकर नहीं लाई हूं। हम लोग खुद अपनी मर्जी से आए हैं। वहां पर फालतू में दंगे मत करो।
410
वीडिया में छात्रा लोगों से झगड़े न करने की बात कर रही है। उसने कहा कि वो कसम खाकर बोल रही है कि एक-दूसरे से बहुत प्यार करती है। वो बेवकूफ थोड़ी है, जो किसी की बातों में आ जाएगी।
510
इस मामले को लेकर डूंगरगढ़ में तनाव की स्थिति है। इस मामले को लेकर लड़की के परिजन और हिंदू संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। लड़की के दादा प्रदर्शन के दौरान ही रो पडे़।
610
श्रीडूंगरगढ़ के एजी मिशन स्कूल में 12 वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 30 जून की सुबह 7.30 बजे घर से स्कूल का कहकर निकली थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी।
710
लड़की के परिजनों का आरोप कि टीचर बेहद चालाक है। उसने अपने दो भाइयों जुनैद और नावेद के साथ मिलकर उनकी नाबालिग बेटी को गायब किया है।
810
हालांकि पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पहले ही साफ हो गया था कि दोनों के बीच नजदीकियां हैं और दोनों अपनी मर्जी से ही घर से निकली हैं।
910
लड़की के परिजन इसे लव जिहाद का मामला बता रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल भी नीधा के रिश्तेदार का है।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।