सांप-बिच्छू वाले इलाके से लाखों रुपए कमा रहा यह किसान, यह फसल कर रही चमत्कार!

Published : Jan 07, 2025, 10:27 AM IST
Success story of  farmer

सार

राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में एक किसान गोभी की खेती से लाखों रुपये कमा रहा है। उम्मेदाराम प्रजापत नाम के इस किसान ने 6 बीघा जमीन में गोभी उगाई और बिना किसी रासायनिक खाद के अच्छी फसल प्राप्त की।

बाड़मेर. बॉर्डर के फिल्म में के डायलॉग है कि राजस्थान के रेगिस्तान में सांप और बिच्छू के अलावा क्या ही होता होगा लेकिन इसी रेगिस्तान में वर्तमान में किसान खेती में नवाचार करके कई सब्जियां और फल उगा रहे हैं। इसी रेगिस्तानी इलाके में इन दिनों गोभी की खेती करके एक किसान लाखों रुपए कमा रहा है।

मार्केट में इनकी फसल की रहती डिमांड

इस किसान का नाम उम्मेदाराम प्रजापत है। जिन्हें देखकर अब रेगिस्तानी इलाके में अन्य भी कई किसान प्रेरित हुए हैं और उन्होंने भी खेती करना शुरू कर दिया है। यह अपने खेत में जो गोभी उगाते हैं वह मार्केट में करीब 40 किलो रुपए के भाव तक बिकती है। इतना ही नहीं गोभी की डिमांड भी मार्केट में अच्छी खासी है।

मुंबई-बेंगलुरू से भी ज्यादा अंग्रेजी यहां बोलते, 10th फेल भी फर्राटेदार बात करते

रेगिस्तान में खेती करके कमा रहे लाखों रुपए

प्रजापत कहते हैं कि हमेशा से लोगों का यही मानना होता है कि रेगिस्तान में क्या ही उगता होगा लेकिन उन्हें पता था कि रेगिस्तान की मिट्टी भी काफी उपजाऊ रहती है। इसलिए उन्होंने 1 लाख रुपए प्रति किलो के भाव से फूलगोभी के बीज खरीदे और फिर 6 बीघा जमीन में उन बीजों को बो दिया।

तीन से चार महीने में कमा डाले 7 से 8 लाख

प्रजापत बताते हैं कि उन्होंने अपनी उपज को किसी भी तरह का यूरिया या DAP खाद नहीं दी है। बल्कि उन्होंने अपनी उपज को कीटनाशक से बचने के लिए उस पर गौमूत्र का छिड़काव किया है। इससे 6 बीघा जमीन में ही अच्छी फसल तैयार हो चुकी है। एक सीजन में उन्हें करीब 7 से 8 लाख रुपए का मुनाफा भी हुआ है।

जानिए रेगिस्तान का वो राज

प्रजापत बताते हैं कि रेगिस्तानी इलाके में तापमान ज्यादा रहता है। यदि इस तापमान को कंट्रोल करने के खेत में चारदीवारी पर पेड़ उगाना,ड्रिप सिंचाई जैसे उपाय कर लिए जाए तो रेगिस्तान में भी किसान खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-10 लाख लोगों को मुफ्त में मिलेगा खाना, बस करना होगा यह आसान काम...

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दूल्हा बन शाही राजा लगे कथावाचक इंद्रेश,दुल्हन का लुक था प्रिंसेज जैसा
Jaipur Honor Killing: 25 में पति की मौत, 30 में हुआ प्यार तो ससुराल वालों ने दोनों को जिंदा जलाया