लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में मची भगदड़, एक दिन में राजस्थान में 1300 नेता पार्टी छोड़ भाजपा में हुए शामिल

Published : Mar 11, 2024, 08:48 AM ISTUpdated : Mar 11, 2024, 03:40 PM IST
bjp rajasthan

सार

जिस प्रकार हर दिन सैंकड़ों नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि एक दिन कांग्रेस पूरी खाली हो जाएगी। राजस्थान में एक साथ 1370 नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली है।

जयपुर. भाजपा और कांग्रेस में आने जाने का खेल लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो चुका है। देश के कई राज्यों में भाजपा पार्टी में जाने के लिए नेताओं की होड़ लगी हुई है और पार्टी भी नेताओं को दोनों हाथ खोल गले लगा रही है। राजस्थान में तो पार्टी बदलने का सिलसिला इतना तेजी से चल रहा है कि एक ही दिन में 1300 से ज्यादा नेताओं ने पार्टी बदल ली है। इनमें से अधिकतर नेता कांग्रेस पार्टी के हैं। अभी तो असली खेल 12 मार्च को होने के बारे में जानकारी मिल रही है। 12 मार्च को पीएम मोदी राजस्थान आ रहे हैं।

पूर्व मंत्री से लेकर विधायक तक भाजपा में शामिल

दरअसल रविवार को राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने कई कांग्रेसी नेताओं को अपनी पार्टी में मिलाया है। इन बड़े नेताओं में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद तक शामिल है। ऐसे करीब चालीस से ज्यादा बड़े नाम हैं। इनके अलावा करीब एक हजार से ज्यादा इनके सहयोगी कार्यकर्ता भी हैं जो कांग्रेस छोड़ भाजपा से जुड़ गए हैं। इस मामले में पूर्व सीएम गहलोत का कहना है कि भाजपा डर का वातावरण बना रही है, वही विपक्ष को कुचलना चाहती है और एजेंसियों के जरिए भय पैदा कर रही है।

ये दिग्गज नेता भाजपा में शामिल

कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने वाले चालीस बड़े नेताओं में आलोक बेनीवाल, विजयपाल सिंह मिर्धा, रिजु झुनझुनवाला, प्रिया सिंह मेघवाल, विमलेश अग्रवाल, रणधीर सिंह, दीपेन्द्र सिंह, खिलाड़ी लाल बैरवा, रिछपाल मिर्धा, लाल चंद कटारिया, राजेन्द्र यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इनके अलावा कई रिटायर अफसर, पार्टी के कार्यकर्ता और अन्य लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आई मौत वाली कार ने राजस्थान के 5 लोगों को मार डाला: पलभर में पूरा परिवार खत्म

जैसलमेर आ रहे पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि बारह मार्च को पीएम मोदी जैसलमेर आ रहे हैं। वहां पोकरण फायरिंग रेंज में सेना का युद्ध अभ्यास देखेगें। साथ ही पार्टी के नेताओं से भी संवाद होगा। ऐसे में उस समय भी कई कांग्रेसी नेता अपनी पार्टी छोड़ भाजपा में जाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें: कोटा से फिर दर्दनाक खबर: नाबालिग ने किया सुसाइड...MP से फ्यूचर बनाने गई थी छात्रा

PREV

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी