Published : Jul 28, 2023, 12:28 PM ISTUpdated : Jul 28, 2023, 12:31 PM IST
पहचानिए ये कौन हैं? ये हैं बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा। इन्हें रंग-रंगीले राजस्थान में आम लड़कियों की तरह घूमते देखा गया। नव्या के 'डाउन टू अर्थ नेचर' ने जयपुरवासियों को जैसे दीवाना बना दिया।
जयपुर. पहचानिए ये कौन हैं? ये हैं बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा। इन्हें रंग-रंगीले राजस्थान में आम लड़कियों की तरह घूमते देखा गया। नव्या के 'डाउन टू अर्थ नेचर' ने जयपुरवासियों को जैसे दीवाना बना दिया। नव्या नवेली नंदा पिछले दिनों जयपुर आई थीं। इस दौरान उन्होंने फोटोज और वीडियो खींचे और उन्हें अपनी सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा है कि राजधानी जयपुर की शाम। नव्या नवेली नंदा ने जयपुर के हवा महल के बाहर की एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की है। वे आम लड़किेयों की तरह ट्रेवल करते भी दिखीं।
25
एक तरफ जहां बॉलीवुड स्टार और उनके परिवार के लोग महंगे शोरूम से कपड़े खरीदते हैं या फिर शॉपिंग करते हैं, वही नव्या नवेली नंदा जयपुर में सड़क किनारे बनीं दुकानों से शॉपिंग करते हुए दिखाई दीं।
35
नव्या नवेली नंदा ने जयपुर के हवा महल के बाहर की एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की है। नव्या नवेली नंदा ने नाहरगढ़ की पहाड़ियां भी अपने कैमरे में कैद कीं। नव्या नवेली नंदा अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता की बेटी हैं, जो पेशे से बिजनेसवुमन है।
45
नव्या नवेली खुद एक NGO भी चलाती हैं। बीते दिनों मां बेटी और नानी ने एक पॉडकास्ट भी रिलीज किया था।
राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।