Lucknow Psycho Lover: मौत के डर से लड़की ने शादी की 'हां' तक कर दी, पर वो चाकू घोंपते हुए बोला-'तू मुकर जाएगी'

Published : Sep 02, 2023, 01:33 PM ISTUpdated : Sep 02, 2023, 06:14 PM IST
Lucknow one side love rape attempt and attack

सार

कोई 'एकतरफा प्यार' में क्रूरता की इतनी हदें पार कर सकता है, यह अपराध यही बताता है। 30 अगस्त की शाम एक ट्यूशन टीचर को 'साइको वन साइड लवर' ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से मारा। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वो कमांड अस्पताल के ICU में एडमिट है। 

लखनऊ. कोई 'एकतरफा प्यार' में क्रूरता की इतनी हदें पार कर सकता है, यह अपराध यही बताता है। 30 अगस्त की शाम एक ट्यूशन टीचर को 'साइको वन साइड लवर' ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से मारा। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वो कमांड अस्पताल के ICU में एडमिट है। हैरानी की बात है कि उस पर हमला तब किया गया जब, उसने पुलिस को अपनी लोकेशन भेजकर बचाने की गुहार लगाई थी।

लखनऊ में वन साइड लवर का खूनी खेल, UP का चौंकाने वाला क्राइम, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.टीचर ने पुलिस को बताया कि वो 30 अगस्त को ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी पंकज मास्क लगाकर खड़ा था। उसके साथ दो लड़के और थे।

2.अचानक पंकज करीब आया और अनजान बनकर तेलीबाग का रास्ता पूछा। फिर मोबाइल नंबर मांगने लगा। फोन डिग्गी में रखा हुआ था। अचानक उसे गले में पड़ा दुपट्टा खींच लिया।

3.अचानक हुए हमले से लड़की संभल नहीं पाई और स्कूटी से गिर गई। इसके बाद पंकज ने उसे काफी दूर तक दौड़ाया। लड़की ने जान बचाने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया।

4. हालांकि पुलिस कंट्रोल रूम ने उससे फोन स्पीकर पर डालकर लोकेशन भेजने को कहा, मगर वो ऐसा नहीं कर पाई।

5. पीछे से पंकज ने पकड़ा और चाकू की नोंक पर उसे एक खाली प्लॉट में ले गया। इस दौरान वो चिल्लाती रही। लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की।

6. पीड़िता ने कहा कि अपनी जान बचाने उसे पंकज से शादी के लिए हां भी कह दी, मगर वो नहीं माना। उसका कहना था-'मुझे पता है तू बाद में फिर मुकर जाएगी।'

7. हालांकि डेढ़ दिन बाद आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। DCP पूर्वी ह्रदेश कुमार ने बताया कि पीड़िता और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं।

8. दोनों के बीच पहले भी विवाद सामने आया था। 6 महीने पहले समझौता हुआ था। लेकिन पंकज एकतरफा प्यार में पागल था।

9. पंकज इतना शातिर है कि उसने पुलिस से बचने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। जब पुलिस ने उसे खोजा, तब वो निलमथा के जंगल में पत्तों के नीचे छुपा मिला।

10. DCP पूर्वी ह्रदेश कुमार के अनुसार, लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में चाकू के पांच वार और चोट के कई निशान मिले हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी हमले के दो दिन पहले से उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। इस पर उसने पंकज को डांट दिया था।

यह भी पढ़ें

लखनऊ में मंत्री के घर BJP कार्यकर्ता को गोली मारने के पीछे निकला BIG GAME

क्या Love Jihad का शिकार हुई गाजियाबाद की पिंकी गुप्ता, कौन है साकिब?

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक्सप्रेस-वे से एयरपोर्ट तक, बिना घूस नौकरियां: CM योगी ने गिनाईं यूपी की उपलब्धियां
अनुपूरक बजट पर CM योगी का विपक्ष पर हमला- 'UP में अब कानून का राज, गरीबों को अधिकार और निवेश का भरोसा'