मेरठ Viral News: पति करता रह गया करवा चौथ का इंतजार, पत्नी शॉपिंग के बाद जीजा के संग भाग गई

उत्तर प्रदेश के मेरठ में करवाचौथ पर एक पति ने अपनी पत्नी को लेकर अजीब गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी जीजा के संग भाग गई है। पति उसे लेकर करवा चौथ की शॉपिंग कराने गया था।

Amitabh Budholiya | Published : Nov 1, 2023 10:31 AM IST

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में करवा चौथ पर एक पति ने अपनी पत्नी को लेकर पुलिस से अजीब गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी जीजा के संग भाग गई है। पति उसे लेकर करवा चौथ की शॉपिंग कराने गया था। उसके बाद पत्नी अपने जीजा के संग मौका देखकर भाग गई। कहा जा रहा है कि उनके बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन पति को पता नहीं चला।

मेरठ में करवा चौथ पर जीजा के संग भागी महिला, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1. यह विचित्र मामला मेरठ के जानीपुर क्षेत्र का है। पीड़ित शख्स का कहना है कि कुछ दिन पहले वो करवा चौथ पर अपनी पत्नी को शॉपिंग कराने गया था। 

2. लेकिन करवा चौथ मनाने से पहले ही पत्नी उसके(पीड़ित पति) जीजा के संग फरार हो गई। महिला अपने साथ 16 महीन का बच्चा भी ले गई है।

3. पीड़ित पति अशोक ने पुलिस में अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है। SSP आफिस पहुंचे पति ने शिकायत में कहा कि वो स्वयं करवा चौथ पर पत्नी के संग व्रत रखता था।

4. पीड़ित पति ने कहा कि पत्नी के जीजा के संग भागने से वो बहुत दु:खी है। पीड़िता ने SSP आफिस में कहा कि इस मामले को लेकर वो कई बार पुलिस थाने गया, मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई।

5.पीड़िता का कहना है कि जीजा राहुल उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इससे उसकी बहन भी परेशान है।

6. पीड़ित के मुताबिक, उसकी शादी को 5 साल हो गए हैं। उसने कभी नहीं सोचा था कि पत्नी ऐसा कोई कदम भी उठा सकती है।

7. हालांकि पुलिस का कहना है कि वो महिला और पीड़ित के जीजा को तलाश कर रही है। उनके मिलते ही आमने-सामने बैठाकर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

8. एसएसपी ऑफिस में युवक ने कहा की उसके जीजा और पत्नी के कारण उसका और उसकी बहन का परिवार बर्बाद हो गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को मामल की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

9. अशोक के अनुसार, 5 साल पहले उसकी शादी थाना गंगानगर के गांव अमहेड़ा के रहने वाले लखीराम की बेटी प्रिया से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चल रहा था।

10. पीड़िता का आरोप है कि उसका जीजा राहुल आदतन बदमाश है। 2 साल पहले वो एक छात्रा को लेकर भी भागा था। पीड़िता ने शंका जताई कि वो उसकी पत्नी और बेटे की हत्या तक कर सकता है।

यह भी पढ़ें

सनकी शौहर: बगैर पूछे आईब्रो क्या बनवा लीं, दुबई से दे दिया 'तीन तलाक'

कानपुर कुशाग्र मर्डर:ट्यूशन टीचर की Love Story ने कराया बड़ा कांड

 

Share this article
click me!