काशी पहुंचे पीएम मोदी, CM योगी और राज्यपाल ने किया भव्य स्वागत, बढ़ी सियासी हलचल

Published : Apr 28, 2026, 07:42 PM IST
PM Narendra Modi Reaches Varanasi on Two Day Visit Welcomed by Governor Anandiben Patel and CM Yogi Adityanath

सार

PM Narendra Modi Varanasi Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे, जहां बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। काशी विश्वनाथ धाम में भी विशेष दर्शन-पूजन हुआ।

वाराणसी की धरती एक बार फिर राजनीतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से खास बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। मंगलवार को उनके आगमन के साथ ही पूरे शहर में सुरक्षा, प्रशासनिक तैयारियों और राजनीतिक गतिविधियों का माहौल तेज हो गया। बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर प्रधानमंत्री का स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। प्रधानमंत्री के इस दौरे को आगामी विकास योजनाओं, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा हमेशा राजनीतिक संदेशों और विकास परियोजनाओं के लिहाज से खास माना जाता है। अपने संसदीय क्षेत्र के इस दौरे में भी उनका कार्यक्रम बेहद व्यस्त रहने वाला है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। काशी में उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खास उत्साह देखा गया।

यह भी पढ़ें: माइक हाथ में, बॉलीवुड गाने और न्यूयॉर्क की सड़क… ऐसी बारात आपने नहीं देखी होगी-WATCH

बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर हुआ औपचारिक स्वागत

प्रधानमंत्री के वाराणसी पहुंचते ही बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर स्वागत का औपचारिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। यह स्वागत केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रदेश और केंद्र के बीच समन्वय और राजनीतिक एकजुटता का भी संदेश माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया दर्शन-पूजन

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बाबा विश्वनाथ के चरणों में देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। काशी विश्वनाथ धाम में इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रही। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि काशी की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान से जुड़ने का प्रतीक भी है।

एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष का स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा और सरकार के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल शामिल रहे। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने इस दौरे के राजनीतिक महत्व को और स्पष्ट कर दिया।

काशी दौरे के राजनीतिक मायने

प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी दौरा हमेशा राष्ट्रीय राजनीति में संदेश देने वाला माना जाता है। काशी न केवल उनका संसदीय क्षेत्र है, बल्कि भाजपा के लिए यह वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐसे समय में जब संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं और आगामी राजनीतिक रणनीतियां आकार ले रही हैं, यह दौरा भाजपा के लिए शक्ति प्रदर्शन और जनसंपर्क दोनों का अवसर माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘अगर वो Singham हैं, तो मैं Pushpa हूं’…बंगाल में IPS अफसर और TMC नेता के बीच टकराव से गरमाई सियासत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Heatwave Alert: यूपी का बांदा 47.6°C के साथ बना सबसे गर्म शहर, दिल्ली-एमपी समेत कई राज्यों में लू, मई में 50°C का खतरा
UP Industrial Corridor News: गंगा एक्सप्रेसवे IMLC बना निवेश का नया केंद्र, PLI और टैक्स छूट का बड़ा फायदा