UP News: सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल हुए CM योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

Published : May 11, 2026, 05:14 PM IST
cm yogi anandiben patel puja at kashi vishwanath

सार

सोमनाथ संकल्प महोत्सव में शामिल होने काशी पहुंचे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। दोनों नेताओं ने सोमनाथ से लाए गए जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की।

वाराणसी। 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, अटूट आस्था की गौरव गाथा' के अवसर पर आयोजित “सोमनाथ संकल्प महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल Anandiben Patel और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath सोमवार सुबह काशी पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद दोनों नेताओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान सोमनाथ मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चकों ने संयुक्त रूप से वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सोमनाथ से लाए गए जल से हुआ काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमनाथ से लाए गए पवित्र जल से बाबा काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। दोनों नेताओं ने बाबा के दरबार में माथा टेककर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और लोकमंगल की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अंगवस्त्र और रुद्राक्ष की माला भेंट कर सम्मानित भी किया।

शंख ध्वनि और डमरू वादन से हुआ स्वागत

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पीत वस्त्र धारण किए मंदिर के शास्त्रीगण, बालिकाओं और महिलाओं ने शंख ध्वनि के साथ राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं वाद्य यंत्र कलाकारों ने डमरू वादन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मई को भी काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री Anil Rajbhar, Dayashankar Mishra, Hansraj Vishwakarma, महापौर अशोक तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, अवधेश सिंह, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल और जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सामूहिक ‘ॐ जप’ और पार्थिव शिवलिंग की पूजा

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रांगण में सामूहिक “ॐ जप” भी किया। इसके बाद दोनों नेता सोमनाथ भवन पहुंचे, जहां सोमनाथ ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति के रूप में बनाए गए पार्थिव शिवलिंग की पूजा-अर्चना और आरती की गई।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सोमनाथ मंदिर की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दर्शाया गया था।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Somnath Swabhiman Parv: वाराणसी ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में CM योगी बोले- 'सनातन भारत की आत्मा, आक्रांताओं ने किया मिटाने का प्रयास'
Agra Accident: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, एम्बुलेंस-ऑटो की टक्कर में पिता-2 बेटों की दर्दनाक मौत