74th Republic Day 2023 : झांकियों में दिखी नए जम्मू कश्मीर से लेकर नारी शक्ति, हमारी संस्कृति और बदलते भारत की तस्वीर, देखें फोटोज

Published : Jan 26, 2023, 02:03 PM ISTUpdated : Jan 26, 2023, 04:04 PM IST

74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर भव्य परेड के साथ आकर्षक झांकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नए जम्मू कश्मीर से लेकर यूपी के अयोध्या दीपोत्सव तक अलग-अलग तरह के संदेश देती झांकियां प्रदर्शित की गईं।

PREV
18

जम्मू-कश्मीर की झांकी में नए कश्मीर को प्रदर्शित किया गया। इसमें बाबा अमरनाथ के साथ-साथ बढ़ते पर्यटन व लगातार होते विकास को दर्शाया गया।

28

संस्कृति मंत्रालय ने कर्तव्य पथ पर बेहद आर्कषक झांकी प्रस्तुत की। मंत्रालय की झांकी में नारी शक्ति का प्रदर्शन किया गया और इसका मुख्य बिंदु ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ रखा गया।

38

पश्चिम बंगाल की ओर से दुर्गा पूजा की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे यूनेस्को ने सांस्कृतिक विरासत के रूप में मान्यता दी है।

48

उत्तरप्रदेश की झांकी में रामदरबार व विश्व प्रसिद्ध दीपोत्सव प्रस्तुत किया गया।

58

वायुसेना की झांकी का नेतृत्व स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी ने किया। इस झांकी में नारी शक्ति के साथ-साथ वायुसेना के सबसे ताकवर व खतरनाक विमान व हेलीकॉप्टर प्रदर्शित किए गए।

68

गृह मंत्रालय की इस झांकी में 'नशा मुक्त भारत' प्रदर्शित किया गया, जिसके नीचे लिखा था कि हम सब साथ मिलकर ये संभव कर सकते हैं।

78

नौसेना की झांकी में भी ‘नारी शक्ति’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ देखने को मिला।

88

हरियाणा की झांकी भगवद् गीता पर आधारित रही। इसमें भगवान कृष्ण का विराट स्वरूप दिखाया गया। भगवान कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन के सारथी के रूप में उन्हें कर्म मार्ग पर चलने का उपदेश दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : 105 MM की जिन तोपों से दी गई गणतंत्र दिवस की सलामी वो बनती हैं मध्यप्रदेश के जबलपुर में, जानें कितनी ताकतवर हैं ये तोपें

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस में शामिल होने वाला हर जवान करता है 600 घंटे का अभ्यास, 26 जनवरी पर जानें गणतंत्र दिवस से जुड़े 26 रोचक तथ्य

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories