जन्माष्टमी पर मुंबई पुलिस ने मच गया शोर.. गाने पर बजाया अद्भुत बैंड, आपने सुना क्या

मुंबई पुलिस ने मच गया शोर गाने पर बैंड धुन बजाई, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो रहा है। यूजर्स मुंबई पुलिस की इसके लिए न सिर्फ तारीफ कर रहे बल्कि, उन्हें हर फील्ड के लिए आलराउंडर बता रहे। 

Asianet News Hindi | Published : Aug 19, 2022 12:10 PM IST

मुंबई। श्रीकृष्णा जन्माष्टमी पर मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट के बैंड ने खाकी स्टूडियो में जिस तरह मच गया शोर.. को इंस्ट्रुमेंटल थीम में बजाया, उससे सभी हैरान रह गए। इससे यह साबित हुआ कि मुंबई पुलिस के जवान हर काम में निपुण हैं और उनकी प्रतिभा हर क्षेत्र में मौजूद है। वैसे, आप इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लगा सकते हैं। 

मुंबई पुलिस के इन-हाउस बैंड ने शुक्रवार, 19 अगस्त को श्रीकृष्णा जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बॉलीवुड के मशहूर गाने मच गया शोर के ट्रैक को बैंड की धुन पर बजाया। इस धुन को बजाने का जो वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हुआ, उसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। यह वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर खुद मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप ने बहुत से यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। हमें यकीन है कि आप भी इसे पसंद करेंगे। 

Latest Videos

 

 

मुंबई पुलिस ने अमिताभ बच्चन को टैग भी की पोस्ट 
ट्विटर पर वायरल हो रहे 30 सेकेंड के इस क्लिप में खाकी स्टूडियो में मुंबई पुलिस के जवान 1982 में आई मशहूर फिल्म खुद्दार के गाने मच गया शोर सारी नगरी में.. को बैंड धुन पर बजाया। पुलिस टीम ने यह ट्रैक तुरही और विभिन्न इंस्ट्रुमेंट के जरिए बजाया। यह देखने और सुनने दोनों में बेहद शानदार और अद्भुत है। करीब दो हजार बार देखे गए इस वीडियो क्लिप के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन में लिखा, खाकी स्टूडियो। अजेय। इसके अलावा इस पोस्ट को अमिताभ बच्चन को टैग भी किया गयाा है और कृष्ण जन्माष्टमी, मुंबई पुलिस और गोकुल अष्टमी का हैशटैग है। 

किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था गाना 
यूजर्स ने मुंबई पुलिस के इस बैंड धुन की तारीफ की है और खासकर जन्माष्टमी पर इस धुन को बजाने के लिए धन्यवाद दिया है। बता दें कि 1982 में आई खुद्दार मूवी में अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी लीड रोल में थे। इस फिल्म के एक सीन में अमिताभ बच्चन ने मच गया शोर गाना गाया था। गाने को दिवंगत किशोर कुमार और दिवंगत लता मंगेशकर ने स्वर दिए थे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ  

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार