Kangana Ranaut के Lockupp में कैद होने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बनी ये विवादित एक्ट्रेस, बोल्डनेस से मचाएगी तहलका

Published : Feb 23, 2022, 02:26 PM ISTUpdated : Feb 23, 2022, 02:28 PM IST
Kangana Ranaut के Lockupp में कैद होने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बनी ये विवादित एक्ट्रेस, बोल्डनेस से मचाएगी तहलका

सार

एकता कपूर (Ekta Kapoor) के रियलिटी शो 'लॉकअप' (Lockupp) को शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। अब तक शो के 3 कंटेस्टेंट का खुलासा हो चुका है। इनमें पहली कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस निशा रावल हैं, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar faruqui) को लिया गया है। तीसरा कंटेस्टेंट काफी विवादित है। 

मुंबई। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के रियलिटी शो 'लॉकअप' (Lockupp) को शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन बचे हैं। अब तक शो के 3 कंटेस्टेंट का खुलासा हो चुका है। इनमें पहली कंटेस्टेंट टीवी एक्ट्रेस निशा रावल हैं, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट के तौर पर विवादित कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar faruqui) को लिया गया है। इसके साथ ही तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर जिस एक्ट्रेस को कंगना अपने लॉकअप में बंद करने वाली हैं, वो बेहद विवादित रही हैं। जी हां, अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर पूनम पांडे शो की तीसरी कैदी बनी हैं। 

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस को लेकर विवादों में रहीं पूनम पांडे के लिए कंगना रनोट का ये शो गेमचेंजर बन सकता है। बता दें कि पूनम अपने काम से कहीं ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। जनवरी, 2022 में खबर आई थी कि पूनम ने पति सैम बॉम्बे से शादी तोड़ ली है। इतना ही नहीं उन्होंने इस शादी को अवैध भी बताया है। पूनम पांडे ने 10 सितंबर, 2020 को सैम बॉम्बे से शादी की थी। बता दें कि शादी के 12 दिन बाद ही पूनम पांडे (Poonam Pandey) के पति सैम बॉम्‍बे (Sam Bombay) को गोवा पुलिस ने एक्ट्रेस के साथ मारपीट, उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पूनम का कहना था कि सैम ने हनीमून पीरियड के दौरान ही उनके साथ मारपीट करते हुए शारीरिक शोषण किया। 

पूनम ने किया टीम इंडिया की जीत पर कपड़े उतारने का वादा : 
बता दें कि पूनम पांडे (Poonam Pandey) को कोरोना लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूमते हुए गिरफ्तार किया गया था। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उनको और उनके मंगेतर को गिरफ्तार किया था। हालांकि पूनम ने बाद में इस बात से इनकार किया था। इससे पहले, पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 2011 के वर्ल्ड कप में ये कहते हुए सनसनी फैला दी थी कि अगर इंडिया जीत गई तो वो सारे कपड़े उतार देंगी। इसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। इसके बाद 2016 में जब इंडियन क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की थी, उस समय भी पूनम पांडे ने अपनी सेमी न्यूड फोटो शेयर की थी। उनकी ये फोटो काफी विवादों में रही थी।

2013 में पूनम पांडे ने किया डेब्यू : 
पूनम पांडेय (Poonam Pandey) ने साल 2013 में फिल्म 'नशा' (Nasha) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस अडल्ट सर्टिफिकेट की फिल्म में पूनम ने एक ऐसी टीचर का किरदार निभाया था, जो अपने एक स्टूडेंट के साथ सेक्शुअल रिलेशनशिप में होती है। पूनम पांडेय (Poonam Pandey)ने अपना एक ऐंड्रॉयड ऐप लॉन्च किया था, लेकिन इसे गूगल ने बैन कर दिया था। इसके बाद पूनम पांडेय अपनी वेबसाइट चलाती हैं और इस पर वह अक्सर अपने न्यूड वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं।

ये भी पढ़ें :
खूबसूरती में मां Bhagyashree से जरा भी कम नहीं 26 साल की बेटी Avantika Dasani, इस वेब सीरिज से किया डेब्यू

करण सिंह ग्रोवर को इस अभिनेत्री ने भरी महफिल में मारा था थप्पड़, आज बिपाशा बसु के साथ जी रहे हसीन जिंदगी

जब Bhagyashree को पकड़ कर Kiss करने वाला था ये सुपरस्टार! एक्ट्रेस की हालत हो गई थी खराब

बेटे को सेहरा बांधते तो बहू को लाड करते दिखी Tina Ambani, फेरे-वरमाला की रस्मों की सामने आई PHOTOS

पिचके गाल और फीका पड़ा चेहरा, 80 के दशक की इस हीरोइन को पहचानना हुआ मुश्किल, खुद कर बैठी थी करियर चौपट

Raveena Tandon से भी ज्यादा खूबसूरत है उनकी 16 साल की बेटी Rasha, 18 साल पहले एक्ट्रेस ने इनसे की थी शादी

Taimur को भाई के कंधे पर बैठा देख रो पड़ा Kareena Kapoor का छोटा बेटा, एक फ्रेम में दिखे Saif के चारों बच्चे


 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50 का कॉन्सेप्ट क्या, 1 फरवरी को शुरू होने वाले शो के कितने कंटेस्टेंट्स फाइनल?
Govinda को छोड़िए, उनके भांजे की हो रही 11 साल बाद वापसी, इस धांसू वेब सीरीज में आएंगे नज़र