Diwali 2021: दीपावली पर लक्ष्मी पूजा में रखें ये 5 चीजें, प्रसन्न होंगी देवी और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

इस बार 4 नवंबर, गुरुवार को धन की देवी महालक्ष्मी की पूजा का विशेष पर्व दीपावली (Diwali 2021) है। इस दिन लक्ष्मी पूजा में सामान्य पूजन सामग्री दीपक, प्रसाद, कुमकुम, फल-फूल, सुपारी आदि चीजें तो सभी रखते हैं, लेकिन इनके साथ ही और कुछ खास चीजें भी हैं, जिन्हें पूजा में रखना चाहिए।

Asianet News Hindi | Published : Nov 3, 2021 2:10 AM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:06 AM IST

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दीपावली (Diwali 2021) पर लक्ष्मी पूजा में कुछ खास चीजें जरूर रखनी चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। ये चीजें दिखने में भले ही सामान्य हो, लेकिन हिंदू धर्म में इन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। कुछ चीजों में धन को आकर्षित करने की क्षमता होती है। ज्योतिष व धार्मिक उपायों में भी इनका उपयोग किया जाता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार अनुसार अगर पूजा में ये चीजें भी रखी जाती हैं तो लक्ष्मी की प्रसन्नता जल्दी प्राप्त हो सकती है। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें…

1. पीली कौड़ी
कौड़ी समुद्र में से निकलती है। ये कई रंगों में होती है। इनमें से पीली कौड़ी बहुत ही शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इसमें धन को आकर्षित करने का गुण होता है। अनेक शुभ कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। दीपावली की शाम को इसे भी पूजा स्थान पर रखना चाहिए। बाद में इसे अपने धन स्थान पर रखने से बरकत बनी रहती है।

2. पान
ये भी दिवाली पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। पान खाने पर जिस प्रकार हमारे पेट की शुद्धि होती है, पाचन तंत्र को मदद मिलती है, ठीक उसी प्रकार पूजा के समय पान रखने पर घर की शुद्धि होती है और वातावरण सकारात्मक और पवित्र बनता है।

3. बताशे या गुड़
ये भी दिवाली के लिए शुभ सामग्री है। लक्ष्मी-पूजन के बाद गुड़-बताशे का दान करने से धन में वृद्धि होती है। घर-परिवार में सुख और समृद्धि का विस्तार होता है, इसी वजह से प्रसाद के रूप में बताशे भगवान को अर्पित किए जाते हैं।

4. ईख या गन्ना
महालक्ष्मी का एक रूप गजलक्ष्मी भी है और इस रूप में वे ऐरावत हाथी पर सवार दिखाई देती हैं। लक्ष्मी के ऐरावत हाथी की प्रिय खाद्य-सामग्री ईख यानी गन्ना है। दिवाली के दिन पूजा में गन्ना रखने से ऐरावत प्रसन्न रहते हैं और ऐरावत की प्रसन्नता से महालक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

5. ज्वार यानी जवारे का पोखरा
पुरानी मान्यता है कि दीपावली पर ज्वार का पोखरा रखने से धन में वृद्धि होती है, सभी देवी-देवताओं के साथ ही माता अन्नपूर्णा की कृपा भी प्राप्त होती है। वास्तव में इस समय नया धान आता है। तो सबसे पहले इसे देवी को समर्पित किया जाता है, जिससे कि धन-धान्य में वृद्धि होती रहे।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Diwali 2021: दीपावली पर घर के दरवाजे पर लगाएं वंदनवार तो रखें इन बातों का ध्यान, मिलेंगे शुभ फल

Diwali 2021: देवी लक्ष्मी के चित्रों में छिपे हैं लाइफ मैनेजमेंट और सफलता पाने के कई खास सूत्र

Diwali 2021: दीपावली की रात इस विधि से करें श्रीसूक्त का पाठ, महालक्ष्मी प्रसन्न होकर कर देगी मालामाल

Diwali 2021: दीपावली पर कहीं करते हैं गौधन की पूजा तो कहीं पूर्वजों को याद, जानिए कहां कैसे मनाते हैं ये पर्व

Diwali 2021: ये हैं चेन्नई का प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिर, यहां मनोकामना पूर्ति के लिए चढ़ाई जाती है 1 खास चीज

Diwali 2021: दीपावली पर बंगाल में की जाती है देवी काली की पूजा, जानिए कारण और विधि

Narak Chaturdashi 2021: नरक और रूप चतुर्दशी से जुड़ी हैं कई कथाएं और मान्यताएं, इसे कहते हैं छोटी दीपावली

Diwali 2021: पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो दीपावली की रात इन जगहों पर दीपक लगाना न भूलें

Diwali 2021: दीपावली पर 4 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में, इस दिन करें देवी लक्ष्मी के इन 8 रूपों की पूजा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!