Kanpur Accident: मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में गिरी, कम से कम 26 की मौत

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्राली के एक तालाब में गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। करीब 50 लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

Dheerendra Gopal | Published : Oct 1, 2022 5:11 PM IST / Updated: Oct 02 2022, 12:29 AM IST

Kanpur Accident: यूपी के कानपुर में बड़ा हादसा हो गया है। कानपुर जिले में शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली के तालाब में गिरने से कम से कम 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सभी श्रद्धालु उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे में कम से कम दो दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के साथ घायलों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था करने का आदेश दिया है। पीएम मोदी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये की अहेतुक सहायता व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है। 

कम से कम 50 लोग थे सवार

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से श्रद्धालुओं का एक दल उन्नाव के चंद्रिका देवी मंदिर गया था। ट्राली-ट्रैक्टर पर करीब 50 लोग सवार थे। लौटते वक्त कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर यह एक तालाब में जा गिरी। देखते ही देखते चीख-पुकार मच गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के तालाब में गिरने से कम से कम 26 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। 20 से अधिक लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से मुआवजा का ऐलान

पीएम मोदी ने कानपुर दुर्घटना पर दु:ख जताया है। साथ ही दुर्घटना में घायल हुए लोगों को जल्द रिकवर होने की प्रार्थना की है। अपना सदस्य खोने वाले प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये की अहेतुक सहायता का ऐलान किया गया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से ही घायलों को भी 50 हजार रुपये अहेतुक सहायता दी जाएगी। 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताया, स्वयं कर रहे मॉनिटर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर की घटना पर शोक जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने का आश्वासन देने के साथ अधिकारियों को इसके लिए आदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने दो मंत्रियों राकेश सचान व अजीत पाल को राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए लगाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री ने लोगों से परिवहन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग नहीं करने की भी अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि कृषि कार्य और माल के हस्तांतरण के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

'साहब' ने अपने लिए खरीदी अवैध तरीके से 29 गाड़ियां, HC की तल्ख टिप्पणी-देश में घोटालों से बड़ा है जांच घोटाला

भारत के साफ-सुथरा शहरों में इंदौर की बादशाहत बरकरार, नवी मुंबई ने बनाई जगह, वाराणसी-कन्नौज ने रखा यूपी का मान

वंदे भारत ट्रेन: महाराष्ट्र-गुजरात की राजधानियों के बीच रोज दौड़ेगी, पहले ही दिन 96% सीटें बुक, जानिए किराया

5जी के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने नाम लिए बिना पी.चिदंबरम पर किया कटाक्ष, कहा-वे डिजिटल इंडिया नहीं गरीब का...

Share this article
click me!