कानपुर: 11 महीने शादी के बाद फंदे से लटकता मिला दंपति का शव, 3 महीने गर्भवती महिला की मौत से घरवाले है दंग

यूपी के जिले कानपुर में 11 महीने की शादी के बाद फंदे से लटकता दंपति का शव मिला है। इतना ही नहीं मृतक महिला तीन महीने की गर्भवती भी थी। इस वजह से परिजन भी बहुत हैरान है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

Asianet News Hindi | Published : Nov 28, 2022 1:20 PM IST / Updated: Nov 28 2022, 06:51 PM IST

कानपुर: उत्तर प्रदेश के जिले कानपुर में नवविवाहित दंपति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला है। मृतक दंपति की मौत की सूचना घर के मकान मालिक ने पुलिस को दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम दोनों के मौत की वजह जानने के लिए मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक महिला तीन महीने की गर्भवती थी। फिलहाल दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी।

युवक शहर के फर्टलाइजर फैक्ट्री में करता था काम
जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के पनकी का है। यहां जालौन के बरखेरा गांव के निवासी राहुल कुमार (27) प्राइवेट नौकरी करते थे। 11 दिसंबर 2021 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उनकी शादी मिझौना भोगनीपुर कानपुर देहात की रहने वाली पुष्पलता (22) से हुई थी। उसके बाद राहुल को कानपुर की फर्टलाइजर फैक्ट्री में मजदूरी का काम मिल गया था। फिर वह पत्नी के साथ एक हफ्ते पहले 21 नवंबर को पनकी के शाहपुर में किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था। मकान मालिक का कहना है कि रविवार की रात 12 बजे दंपति के कमरे का दरवाजा खुला था और सुबह काफी आवाज लगाने के बाद कोई भी जवाब नहीं मिला। 

महिला की मौत से उसके घरवालों को नहीं हो रहा यकीन
मकान मालिक फिर घर के अंदर देखा तो वह हैरान रह गए। दंपति का शव दरवाजे की चौखट के सहारे एक ही दुपट्टे से फंदे के सहारे लटक रहा था। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची और परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे। पुलिस ने ने घंटों जांच-पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। घरवालों का कहना है कि पुष्पलता तीन महीने के गर्भ से थी और उनको इस बात का यकीन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि गर्भवती होने की वजह से सुसाइड नहीं कर सकती है। दंपति का शव फंदे पर लटकता हुआ मिलने के बाद परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है।

दोनों के परिवार के सदस्य लगा रहे है अलग-अलग कयास
मृतक महिला पुष्पलता के भाई सुनील का कहना है कि दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। एक बार दोनों के बीच इतनी कहासुनी बढ़ गई थी कि वह अपना सामान लेकर मायके आ गई थी। इस वजह से उनको इस बात की आशंका है कि पुष्पलता की हत्या के बाद राहुल ने आत्महत्या की है। दूसरी ओर मृतक राहुल के चाचा राजकुमार का कहना है कि उन्हें अंदेशा है कि आर्थिक तंगी की वजह से दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है। परिवार के साथ-साथ पुलिस भी अलग-अलग कयास लगा रहे हैं लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

गोरखपुर: 1000 से अधिक जोड़ों ने थामे एक-दूजे के हाथ, CM योगी ने दिया आशीर्वाद, बोले- दहेज को करना है समाप्त

जनता दरबार में रेप पीड़िता की बात सुनकर सब दंग, बोली- 4 बार CM से मिल चुकी हूं अब बेटे के साथ करूंगी सुसाइड

लखनऊ: पॉश इलाके में अचानक 25 फीट नीचे धंसी सड़क, लोगों ने ट्वीट कर लिए मजे तो SP ने BJP पर साधा निशाना

'मेरे साथ धोखा मत करना, अब वक्त नहीं हैं' कहकर आजम खान हुए मार्मिक, रामपुर उपचुनाव को लेकर बयां किया अपना दर्द

Share this article
click me!