भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, प्रयागराज के सभी छोटे-छोटे केंद्रों पर हो रहे आयोजन

Published : Apr 06, 2022, 01:09 PM IST
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली, प्रयागराज के सभी छोटे-छोटे केंद्रों पर हो रहे आयोजन

सार

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्य के प्रयागराज जिले में सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ-साथ बाइक रैली भी निकाली गई। साथ ही शक्ति केंद्रों पर पार्टी का झंडा फहराने के साथ संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई। 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी कर भारतीय जनता पार्टी बुधवार यानी छह अप्रैल को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मना रही है। राज्य के हर जिले में स्थापना दिवस को बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी प्रकार संगम नगरी प्रयागराज में भी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। यहां भी धूमधाम से स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। इस दौरान सभी शक्ति केंद्रों पर पार्टी का झंडा फहराने के साथ संगठन की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई गई। शहर के भाजपा कार्यालय के पांच सौ मीटर के क्षेत्र में स्थापना दिवस रैली भी निकाली गई।

शहर के सभी शक्ति केंद्रों पर हुए छोटे-छोटे आयोजन 
जिले के यमुनापार इलाके में इस रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने किया। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। साथ ही भारतीय जनता पार्टी संगठन के शीर्ष नेताओं ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह मुश्किल की हर घड़ी में कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित है। प्रयागराज महानगर इकाई की ओर से भी भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन हुआ। सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर झंडा फहराने के साथ बाइक रैली भी निकाली गई। जिसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष ने किया। इसके साथ ही सभी शक्ति केंद्रों पर छोटे-छोटे आयोजन भी किए जा रहे हैं। 

दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होने बाद गुरूवार को आएंगे उपमुख्यमंत्री
आपको बता दें कि दोबारा उपमुख्यमंत्री का पद मिलने के बाद केशव प्रसाद मौर्य गुरूवार को पहली बार प्रयागराज आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपाई सभी प्रकार की तैयारियां कर रहे हैं। उनके भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इस बैठक में महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने बताया कि सात अप्रैल को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कड़े धाम जाकर मां शीतला का दर्शन करेंगे। उसके बाद पुरामुफ्ती जाएंगे। उसके पश्चात गुरूद्वारा, बेगम बाजार, पोंगहट पुल, मुंडेरा सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर पहला मोड़, मुंडेरा चुंगी, प्रीतम नगर मोड़ पर भी उनका स्वागत किया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेंगे। शंकराचार्य महाराज चौराहा, अलोपी बाग मंदिर, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आश्रम, दारागंज चौराहा, निराला चौराहा, संकट मोचन हनुमान मंदिर दारागंज, मनकामेश्वर मंदिर भी जाएंगे। उसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे, जहां कार्यकर्ता स्वागत व अभिनंदन भी करेंगे। 

जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे पर कसा जा रहा शिकंजा, 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया जाएगा कुर्क

आदेश का पालन ना करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, यूपी डीजीपी को दिए 21 अप्रैल तक पेश होने के निर्देश

यूपी सरकार की योजनाओं को 10 सेक्टरों में बांटकर होगा काम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए