दामाद ने अपने ही सास-सुसर पर धारदार हथियार से कर दी हत्या, पत्नी से मामूली बात पर था विवाद

Published : May 21, 2022, 01:24 PM IST
दामाद ने अपने ही सास-सुसर पर धारदार हथियार से कर दी हत्या, पत्नी से मामूली बात पर था विवाद

सार

लखीमपुर में नीमगांव थाना क्षेत्र के बरुई गांव में दामाद ने सास-ससुर पर चाकुओं से हमला कर दिया। दामाद ने सास कांति देवी को मौत के घाट उतार दिया। जबकि हमले में ससुर राम दुलारे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लखीमपुर: उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर में भी एक ऐसा मामले सामने आया है कि एक बार फिर से रिश्ते को लेकर लोगों का विश्वास उठ जाएगा। शहर के नीमगांव थाना क्षेत्र के बरुई गांव में दामाद ने सास-ससुर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन सास कांति देवी की मौत मौके पर ही हो गई। ससुर राम दुलारे गंभीर रूप से घायल होने की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चे के जन्म बाद पत्नी मायके में आई
मृतका कांति देवी और राम दुलारे ने अपनी बेटी नन्ही देवी की शादी मोहम्मद कोतवाली के गांव महमूदपुर निवासी मुकेश के साथ छह साल पहले की थी। बेटी और दामाद के बीच कई बार विवाद हो चुका था। जिसके बाद से कुछ दिन पहले ही नन्ही अपने मायके में आकर रहने लगी थी। इतना ही नहीं उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। शुक्रवार की देर रात नन्ही के पति और मृतका कांति देवी व राम दुलारे के दामाद ने फोन कर नन्ही को सास-ससुर को मारने की धमकी दी थी। 

दामाद अन्य साथी के साथ मिलकर की हत्या
उसके बाद जब रात में कांति देवी और राम दुलारे सो रहे थे तभी उनके दामाद मुकेश ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। मुकेश ने दोनों पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। राम दुलारे किसी तरह से भाग कर गांव पहुंचे और पूरी बात ग्रामीणों को बताई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाकर देखा तो अपनी सास की हत्या कर फरार हो चुका था। घायल रामदुलारे को अस्पताल भेजा गया है। 

विदा कराने को लेकर दोनों से था विवाद
एसओ देवेंद्र गंगवार ने बताया कि पत्नी को विदा कराने को लेकर मुकेश का सास-ससुर से विवाद था, जिसके बाद हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को मुकेश ने पत्नी को फोन कर अपने सास-ससुर को जान से मारने की धमकी दी थी। रात को जब कांति देवी अपने पति राम दुलारे के साथ गांव के बाहर बने घर में सो रही थीं, तभी मुकेश एक अन्य साथी के साथ पहुंचकर दोनों की हत्या कर दी।

बलरामपुर में भीषण एक्सीडेंट, बोलेरो व ट्रैक्टर की भिड़ंत में पांच की मौत

संदिग्ध हालात में किसान की मौत पर पत्नी ने देवर पर लगाए गंभीर आरोप, खेत के लालच में मारने की आशंका

तांत्रिक के प्यार में पड़ी विवाहिता ने दो साथियों के साथ मिलकर पति के साथ की खौफनाक हरकत

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस