मलाइका अरोड़ा की चाल ने किया लोगों को हैरान, VIRAL VIDEO देख पूछ रहे- इसे क्या हुआ?

मलाइका अरोड़ा की चाल ने किया लोगों को हैरान, VIRAL VIDEO देख पूछ रहे- इसे क्या हुआ?

Published : Nov 14, 2022, 05:24 PM IST

49 साल की मलाइका अरोड़ा पिछली बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'पटाखा' में आइटम नंबर 'हैलो हैलो' करती नजर आई थीं, जो 2018 में रिलीज हुई थी। वे दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म 'एन एक्शन हीरो' में बतौर आइटम गर्ल वापसी करेंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोमवार को बांद्रा के एक योग सेंटर के बाहर स्पॉट हुईं। उनके साथ एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन (Akanksha Ranjan) भी थीं। सेंटर के बाहर मौजूद पैपराजी की नजर जब दोनों बालाओं पर पड़ी तो उन्होंने उनसे पोज देने की गुजारिश की। मलाइका और आकांक्षा सहज ही पोज देंने को तैयार हो गईं। उन्होंने साथ में पैपराजी के लिए शूट कराया और वहां से चली गईं। मलाइका के इस अपीयरेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान उनकी अजीबोगरीब चाल पर गया है, जिसके चलते वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "चाल सुधर गई।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "आखिर उसकी चाल को क्या हुआ?" एक यूजर ने दुखी होते हुए लिखा है, "क्या मलाइका अरोड़ा को पाइल्स हो गया है या कुछ और? वह ऐसे क्यों चल रही है?" एक यूजर ने लिखा है, "क्या गंदगी फैला रखी है?"  एक अन्य यूजर का कमेंट है, "मलाइका हमेशा ऐसे क्यों चलती है?" एक यूजर ने लिखा है, "पाइल्स हो गया लगता है बेचारी को।"

'मैंने हां कर दी' बयान देकर चर्चा में रहीं

मलाइका अरोड़ा हाल ही में तब खूब चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था, "मैंने हां कर दी।" इसके बाद लोग अनुमान लगा रहे थे कि वे लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से शादी करने जा रही हैं। लेकिन जल्दी ही मलाइका ने सबका कन्फ्यूजन दूर किया और कहा कि उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एक रियलिटी शो के लिए हामी भरी है।

और पढ़ें...

FLOP होते ही अक्षय कुमार को दिखीं बॉलीवुड की खामियां, बोले- सफल होना है तो करना होगा यह काम

महेश बाबू के पिता कृष्णा अस्पताल में भर्ती, सुपरस्टार ने इसी साल अपनी मां और बड़े भाई को खोया

मलाइका अरोड़ा का पति कहलाना करता था अरबाज़ खान को परेशान, एक्टर ने खुद किया खुलासा

'हेरा फेरी' से पहले इन 15 फ्रेंचाइजी में भी बदले गए एक्टर, 8 का तो बॉक्स ऑफिस पर हुआ बेहद बुरा हाल

 

03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
04:04Shahrukh Khan Birthday: 60 साल के किंग खान...आधी रात से घर के बाहर फैंस कर रहे बर्थ-डे विश
04:29Salman Khan ने बच्ची को लगाया गले और... ISRL सीजन 2 की लॉन्चिंग पर जमकर की मस्ती
05:57Sardaar Ji 3 : Diljit Dosanjh की Film में Pak Actress Hania Amir पर बवाल, लग सकता Ban
02:26Karisma Kapoor Ex Husband Dies : Polo खेलते समय हुआ Sunjay Kapoor का निधन । Heart Attack
01:2251 की उम्र में ऐसा जलवा, Malaika Arora के White Look ने उड़ाए होश
Read more