MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बॉलीवुड की 15 सुपरहिट फ्रेंचाइजी, लीड एक्टर बदलते ही इनमें से 8 डिजास्टर साबित हुईं

बॉलीवुड की 15 सुपरहिट फ्रेंचाइजी, लीड एक्टर बदलते ही इनमें से 8 डिजास्टर साबित हुईं

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को हाल ही में 'हेरा फेरी' (Hera Pheri) फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) से रिप्लेस कर दिया गया है। रिपोर्ट्स में मेकर्स से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दोनों स्टार्स की फीस में लगभग 60 करोड़ रुपए का अंतर होने की वजह से कार्तिक को फिल्म में साइन किया गया है। वहीं, अक्षय कुमार का कहना है कि उन्हें फिल्म स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई, इसलिए वे खुद इससे अलग हो गए। खैर, वजह जो भी हो, लेकिन अब तक कई पॉपुलर फ्रेंचाइजी में एक्टर को बदला जा चुका है और इनमें से ज्यादातर का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल रहा है। कई तो डिजास्टर साबित हुई हैं। आइए आपको बताते हैं साल 2000 के बाद शुरू उन फ्रेंचाइजी फिल्मों के बारे में, जिनमें एक्टर्स को बदल दिया गया हो, जानिए कैसा रहा इनका बॉक्स ऑफिस पर हाल...

5 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Nov 14 2022, 03:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

2003 में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अक्षय खन्ना और रिमी सेन जैसे स्टार्स के साथ कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हंगामा' शुरू की, जो बक्स ऑफिस पर हिट रही। 18  साल बाद  2021 में प्रियदर्शन ने इस फ्रेंचाइजी को रिवाइव किया। लेकिन इस बार लीड पेयर समेत कई स्टार्स बदल दिए गए। मिजान जाफरी, प्रणीता सुभाष, शिल्पा शेट्टी जैसे स्टार्स को इसमें शामिल किया गया। 'हंगामा 2' OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज ही और दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
215

डायरेक्टर प्रकाश झा ने 2003 में अजय देवगन को लेकर 'गंगाजल' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके 13 साल बाद 2016 में प्रकाश झा ने अपनी इस फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट 'जय गंगाजल' बनाया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। यह फिल्म हिट तो नहीं हुई, लेकिन प्लस में रही थी।

315

2004 में प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने 'मर्डर' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की, जिसके पहले दो पार्ट में इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। पहला पार्ट 2004 में आया और सुपरहिट रहा। दूसरा पार्ट 2011 में रिलीज हुआ, वह भी सुपरहिट हुआ। लेकिन 2013 में इमरान हाशमी को रणदीप हुड्डा से रिप्लेस कर दिया गया। खुशकिस्मती से यह भी सुपरहिट हो गई।

415

प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी को लेकर 2005 में 'बंटी और बबली' बनाई, जो सुपरहिट रही। फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म 2021 में रिलीज हुई, जिसमें अभिषेक बच्चन की जगह सैफ अली खान ने ली। लेकिन यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई।

515

डायरेक्टर अनंत महादेवन ने 2006 में इमरान हाशमी को लेकर 'अक्सर' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म बनाई, जो हिट हो गई। लेकिन 2017 में जब उन्होंने इसके दूसरे पार्ट यानी 'अक्सर 2' में इमरान हाशमी को गौतम रोड़े से रिप्लेस कर दिया तो उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी।

615

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला 2007 में 'वेलकम' लेकर आए, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे। यह फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म का दूसरा पार्ट 'वेलकम बैक' 2015 में आया और इसमें जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार को रिप्लेस कर दिया। लेकिन यह फिल्म हिट नहीं हो पाई। हालांकि, इसने लागत से ज्यादा कमाई कर ली थी। फिल्म के तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार की वापसी की चर्चा है।

715

टी-सीरीज ने 2007 में अक्षय कुमार को लेकर 'भूल भुलैया' बनाई, जो हिट रही। लेकिन इसके दूसरे पार्ट 'भूल भुलैया 2' में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन को लाया गया और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो गई।

815

डायरेक्टर विपुल अमृतलाल शाह ने 2007 में अक्षय कुमार को लेकर 'नमस्ते लंदन' बनाई, जो हिट रही। 2018 में उन्होंने इतिहास दोहराने के इरादे से फिल्म का सीक्वल 'नमस्ते इंग्लैंड' बनाया। लेकिन इस बार अक्षय कुमार की जगह अर्जुन कपूर को कास्ट किया। बदकिस्मती से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई।

915

टिप्स कंपनी के मालिक रमेश तौरानी और कमल तौरानी ने 2008 में सैफ अली खान को लेकर 'रेस' फ्रेंचाइजी की शुरुआत की, जो हिट रही। फिल्म का दूसरा पार्ट भी सैफ अली खान के साथ बनाया गया, जो 2013 में रिलीज हुआ और प्लस में रहा। लेकिन 2018 में आए तीसरे पार्ट में सैफ की जगह सलमान खान को लाया गया, जिसने एवरेज प्रदर्शन किया।

1015

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 2010 में अजय देवगन और इमरान हाशमी को लेकर 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' बनाई, जो हिट रही। लेकिन 2013 में आए फिल्म के दूसरे पार्ट यानी 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में पहली फिल्म के लीड एक्टर्स को अक्षय कुमार और इमरान खान से रिप्लेस कर दिया गया।नतीजा यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई।

1115

डायरेक्टर अश्वनी धीर ने 2010 में अजय देवगन को लेकर कॉमेडी फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर ना हिट रही और ना ही फ्लॉप हुई, बल्कि एवरेज रही। 2017 में उन्होंने फिल्म का सीक्वल 'गेस्ट इन लंदन' के नाम से बनाया और अजय देवगन की जगह कार्तिक आर्यन को साइन किया। लेकिन यह फिल्म डिजास्टर साबित हुई।

1215

प्रोड्यूसर करन जौहर ने 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ़ दि ईयर' का निर्माण किया, जिसमें वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट लीड रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही। लेकिन 2019 में इसी फिल्म का दूसरा पार्ट डिजास्टर साबित हुआ, जिसमें टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया को कास्ट किया गया था।

1315

डायरेक्टर सुभाष कपूर 2013 में सुपरहिट कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी' लेकर आए, जिसके लीड हीरो अरशद वारसी थे।2017 में उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर फिल्म का दूसरा पार्ट 'जॉली एलएलबी 2' बनाया।  यह भी सुपरहिट रहा। अब चर्चा है कि वे दोनों स्टार्स को लेकर फिल्म का तीसरा पार्ट बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

1415

प्रोड्यूसर एकता कपूर 2014 में रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर के साथ 'एक विलेन' लेकर आईं, जो सुपरहिट रही। 2022 में उन्होंने इसी फिल्म का दूसरा पार्ट 'एक विलेन रिटर्न्स' रिलीज किया, जो डिजास्टर रही। दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया लीड रोल में थे।

1515

प्रोड्यूसर विनीत जैन ने 2018 में आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव और सान्या मल्होत्रा को लेकर 'बधाई हो' बनाई, जो हिट हो गई। उन्होंने फिल्म का दूसरा पार्ट 'बधाई दो' के नाम से बनाया, जो 2022  में आया और फ्लॉप साबित हुआ। दूसरे पार्ट में राजकुमार राव और भूमि पेडणेकर लीड रोल में थे।

और पढ़ें...

इस दिन आएगा 450 करोड़ रुपए में बन रही 'पुष्पा 2' का टीजर, मेकर्स ने कर ली बड़ी तैयारी

'हेरा फेरी 3' से बाहर हुए अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर क्यों कर दिया फिल्म करने से इनकार

पॉपुलर TV एक्ट्रेस की रोड एक्सीडेंट में मौत, घर जाते वक्त डंपर ने मारी टक्कर

BOX OFFICE पर फिर मिलेगा एक्शन- VFX का डबल डोज, मेकर्स ने दी 'RRR 2' पर बड़ी अपडेट

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image2
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
Recommended image3
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
Recommended image4
'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!
Recommended image5
क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved