दुनिया में कोरोनाः अब तक 2.28 लाख मौतें, रूस में एक दिन में सबसे अधिक 7099 नए मरीज, UK में 26 हजार की गई जान

दुनिया में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख 38 हजार 375 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन ने 4,419 नई मौतें जोड़ीं हैं। बताया है कि उसने पहली बार अस्पतालों से बाहर होने वाली मौतों को भी जोड़ा है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 2390 लोगों की मौत हुई है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 30, 2020 3:21 AM IST / Updated: Apr 30 2020, 06:18 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 32 लाख 38 हजार 375 हो गई है। जबकि अब तक 2 लाख 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण के शिकार 10 लाख 10 हजार 530 लोग ठीक हो चुके हैं। चीन के बाद ब्रिटेन ने भी मौतों के आंकड़ों में संशोधन किया। ब्रिटेन ने 4,419 नई मौतें जोड़ीं हैं। बताया है कि उसने पहली बार अस्पतालों से बाहर होने वाली मौतों को भी जोड़ा है। इससे अब यहां मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 26 हजार 97 हो गया है। वहीं, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी को लेकर गुरुवार को एक आपातकालीन बैठक की गई। 

सभी देशों को एकजुट होकर करना चाहिए मुकाबला : WHO

Latest Videos

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को किसी आतंकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। संगठन ने कहा कि यह दुनिया में उथल-पुथल मचा सकता है, इसलिए सभी देशों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रियेसस ने बुधवार को कहा, “इस वायरस को हराने के लिए इतिहास के किसी भी क्षण से ज्यादा इस समय मानव जाति को एक साथ खड़े होने की जरूरत है। यह राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उथल-पुथल मचाने में सक्षम है।”

रूस में आज मिले 7099 नए केस

रूस में गुरुवार को 7099 नए मामलों की पुष्टि हुई। देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख छह हजार 498 हो गए हैं। यह एक दिन में रिकॉर्ड किया गया सबसे ज्यादा केस है। संक्रमण के मामले में रूस अब आठवां सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इसने इस हफ्ते चीन और ईरान को पीछे छोड़ दिया है।

अमेरिका में 24 घंटे में 2390 मौतें 

अमेरिका में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख 64 हजार 194 तक पहुंच गई है। वहीं, अब तक 61 हजार 656 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में 2390 लोगों की मौत हुई है। जबकि 28 हजार 429 नए केस सामने आए हैं। यहां सबसे अधिक न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी प्रभावित राज्य है। न्यूयॉर्क में कोरोना के संक्रमण से अभ तक 23 हजार 474 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि यहां 3 लाख 6 हजार 158 लोग संक्रमित हैं। वहीं, न्यूजर्सी में संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 16 हजार है। जबकि 6 हजार 770 लोगों की मौत हो चुकी है। 

फ्रांस में 24 हजार मौतें, देश को दो जोन में बाटेगी सरकार 

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुआर्डे फिलिप ने कहा कि लॉकडाउन में छूट के बाद देश को रेड और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। सरकार ने हाल ही में देश में पाबंदियों में राहत देने का फैसला किया है। फिलिप ने कहा- देश के सभी प्रशासनिक क्षेत्रों को तीन मापदंडों के आधार पर जोन में बांटा जाएगा। जोन पिछले सात दिनों में सामने आए नए मामलों, क्षेत्र में आईसीयू की क्षमता और स्थानीय स्तर पर टेस्टिंग और ट्रेसिंग की क्षमता पर तय होंगे। रेड जोन में राहत काफी कम होगी। फ्रांस में अब तक 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 1 लाख 66 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं। 

पाकिस्तान और ईरान में बढ़ रहे मरीज, इमरान ने की अमेरिका की निंदा 

प्रधानमंत्री इमरान खान ने ईरान पर लगे प्रतिबंध न हटाने की वजह से अमेरिका की निंदा की है। उन्होंने कहा कि वह वाशिंगटन के अवैध प्रतिबंधों की वजह से तेहरान का समर्थन करने के लिए बाध्य हैं। बुधवार को टेलीफोन पर बातचीत में ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कोरोनो वायरस प्रकोप के मद्देनजर दो देशों के बीच व्यापार आदान-प्रदान को फिर से शुरू करने के प्रयासों का आह्वान किया। 

एक ओर जहां ईरान में संक्रमित मरीजों की संख्या 93 हजार 657 हो गई है। जबकि अब तक 5957 लोगों की हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पाकिस्तान में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 15 हजार 525 हो गई है। जबकि अब तक 343 लोगों की जान जा चुकी है। 

रूस में अगले आदेश तक सील रहेंगी सीमाएं, अब तक 972 मौतें 

रूस में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। वहीं, यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 99 हजार 399 हो गई है। जबकि अब तक 972 लोगों की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री मिखाइल मिसुस्तिन ने बुधवार को कहा, “दूसरे देशों से लगी सीमाएं कब खोली जाएंगी, इस सवाल का जवाब देना फिलहाल नामुमकिन है। न ही ये बताया जा सकता कि पाबंदियां कब हटेंगी।” रुस ने 15 मार्च को चीन समेत सभी देशों से लगने वाली तमाम बॉर्डर सील कर दी थीं। यह प्रतिबंध 30 अप्रैल तक था। लेकिन, अब कहा गया है कि सीमाएं अगले आदेश तक बंद ही रहेंगी।

इटली में 24 घंटे में 372 मौतें 

इटली में संक्रमण का असर कम होता दिख रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 372 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद यहां अब तक 27,682 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमण के आंकड़े में भी कमी आई है। यहां पिछले 24 घंटे में 2086 मामले आए हैं। इससे पहले यहां रोज 3 हजार से अधिक संक्रमण के केस सामने आ रहे थे। यहां अब तक 2 लाख 3 हजार 591 लोग संक्रमित हैं। देश में 10 मार्च से लॉकडाउन लगा है, जिसे तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। यहां 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था।

स्पेन के बाद फ्रांस दूसरा देश जहां 24 हजार मौतें 

फ्रांस में अब तक 24 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन के बाद फ्रांस दूसरा देश है जहां इतनी मौतें हुई हैं। वहीं, दुनिया में फ्रांस पांचवा देश है जहां 20 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। पिछले 24 घंटे में यहां संक्रमण के दो हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि 367 की जान गई है। संक्रमितों की संख्या एक लाख 66 हजार 420 हो चुकी है। 

स्पेन में 2.36 लाख संक्रमित 

कोरोना वायरस के संक्रमण ने स्पेन में भयंकर तबाही मचाई। यहां अब तक 2 लाख 36 हजार 899 लोग संक्रमित हैं। जबकि अब तक 24 हजार 275 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 4771 नए केस सामने आए हैं। जबकि 453 लोगों ने दम तोड़ा है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले