इजरायल ने लेबनान में हमले तेज कर दिए हैं, 800 से अधिक ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई। लेबनान का दावा है कि इन हमलों में 492 नागरिक मारे गए हैं, जिनमें 35 बच्चे शामिल हैं।

Israel-Hezbollah war: लेबनान में इजरायल ने हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली सेना ने लेबनान के कम से कम 800 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया। लेबनान ने दावा किया है कि इजरायली हमले में उसके कम से कम 492 नागरिक मारे गए हैं। मरने वालों में 35 बच्चे भी शामिल हैं। लेबनानी अधिकारियों ने कहा कि हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायली स्ट्राइक का यह पिछले एक साल का सबसे घातक दिन रहा। 1600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इजरायली सेना ने सोशल मीडिया पर हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान किया है। इजरायल के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हज़ीर हलेवी ने तेल अवीव स्थित मिलिस्ट्री हेडक्वाटर्स से अतिरिक्त हमलों की मंजूरी देने के बाद लेबनान पर हमले तेज हो गए हैं। हलेवी और अन्य इजरायली लीडर्स ने हिजबुल्लाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया गया है।

सोमवार को किए गए हमले की जानकारी देते हुए इजरायल ने बताया कि उसने दिन में ईस्ट और साउथ लेबनान पर स्ट्राइक किया। यहां करीब 800 ठिकानों पर स्ट्राइक किया गया। इसके बाद बेरुत में स्ट्राइक किया गया।

1600 से अधिक लोग घायल

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में 1600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमले में 492 लोगों ने अपनी जान गंवाई है जिसमें 35 बच्चे और 58 महिलाएं शामिल हैं। इस अक्टूबर में यह लेबनान पर हुआ सबसे बड़ा हमला है। पिछले सात दिनों में चार सौ से अधिक लोग मारे गए हैं जिनमें से कई नागरिक हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में पांच हजार से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अक्टूबर के पहले भी 600 से अधिक लोग मारे गए

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान में अक्टूबर महीना से पहले 600 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसमें 100 से अधिक सामान्य नागरिक शामिल थे जबकि अन्य लड़ाके थे।

यह भी पढ़ें:

बांग्लादेश के बाद अब श्रीलंका से अडाणी को बंधेगा बोरिया-बिस्तर, बंद होंगे प्रोजेक्ट?