वेनेजुएला संकट के बीच अब भारत को ट्रंप की धमकी, जानिए क्या कहा

Published : Jan 05, 2026, 09:09 AM IST

India-US Trade Tension: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत को एक बार फिर चेतावनी दी है। ट्रंप का कहना है कि अगर भारत ने इस मुद्दे पर सहयोग नहीं किया, तो भारतीय सामान पर लगे मौजूदा टैरिफ और बढ़ाए जा सकते हैं।  

PREV
15

अब भारत को ट्रंप की चेतावनी

अब अमेरिका और भारत के रिश्तों में एक बार फिर तनाव के संकेत दिखने लगे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारों-इशारों में कहा है कि अगर भारत ने रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर सहयोग नहीं किया, तो अमेरिका भारतीय सामान पर मौजूदा टैरिफ और बढ़ा सकता है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर बातचीत चल रही है और पहले ही भारत पर 50% तक टैरिफ लगाया जा चुका है।

25

हम बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं- ट्रंप

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक ऑडियो में ट्रंप को यह कहते सुना गया कि अगर भारत रूसी तेल के मामले में मदद नहीं करता, तो अमेरिका टैरिफ बढ़ाने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा, 'वह (मोदी) अच्छे आदमी हैं और जानते हैं कि मैं खुश नहीं हूं। उन्हें मुझे खुश करना जरूरी है। वे ट्रेड करते हैं और हम बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।'

35

भारत पहले ही दे चुका है जवाब

दिलचस्प बात यह है कि कुछ महीने पहले ही ट्रंप ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। हालांकि, भारत सरकार ने तुरंत इस दावे को खारिज करते हुए कहा था कि ऐसी कोई बातचीत हुई ही नहीं। भारत का साफ रुख रहा है, वह अपने फैसले बाजार की जरूरतों और भारतीय उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखकर करता है।

45

रूस के तेल को लेकर विवाद

दरअसल, अमेरिका लंबे समय से भारत के रूस से तेल आयात का विरोध करता रहा है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि, रूस इसी तेल से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में कर रहा है। भारत सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन कर रहा है और इससे मुनाफा भी कमा रहा है। इसी मुद्दे को आधार बनाकर अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50% कर दिया गया था।

55

भारत के लिए रूस क्यों जरूरी?

आज की स्थिति में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर है। सस्ता रूसी तेल भारत को महंगाई कंट्रोल में रखने में मदद करता है, इससे भारत की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत रहती है। यही वजह है कि भारत इस मुद्दे पर किसी भी बाहरी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं दिखता।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories