श्रीलंका में खाद्य पदार्थों-ईंधन के लिए हाहाकार, राष्ट्रपति भवन के सामने प्रदर्शन, बस को फूंका, लाठीचार्ज

गुस्साएं श्रीलंकाईयों ने गुरुवार को राष्ट्रपति निवास के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने के साथ उनको रोकने के लिए वॉटर कैनन का भी उपयोग किया है। 

Dheerendra Gopal | Published : Mar 31, 2022 6:07 PM IST / Updated: Apr 01 2022, 02:21 AM IST

कोलंबो। भयानक आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका में हाहाकर (Economic crisis in Sri Lanka) मच चुका है। लोगों का धैर्य जवाब दे चुका है। सैकड़ां की संख्या में लोग कोलंबों में राष्ट्रपति भवन (Peoples protest outside President Residence) के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन को दबाने के लिए उन पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठियां भी बरसाईं। उधर, गुस्साएं प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस बस को आग के हवाले कर दिया है। हालांकि, पुलिस के आला अधिकारी यह दावा कर रहे हैं कि प्रदर्शन पूर्ण नियंत्रण में है। 

लगातार हो रहा विरोध प्रदर्शन

भयानक आर्थिक संकट से हफ्तों से जूझ रहे श्रीलंका की राजधानी कोलंबो (Colombo) में गुरुवार देर शाम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। श्रीलंका के कोलंबो में बुधवार देर शाम 500 से अधिक लोगों ने विरोध मार्च निकाला और पुलिस से भिड़ गए। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के घर के बाहर जमा हुए प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर लहराए और नारेबाजी की। मामला तब बिगड़ गया जब पुलिस ने उन्हें खदेड़ने का प्रयास किया।

पुलिस और नागरिकों का आमना सामना

राष्ट्रपति भवन के सामने प्रदर्शन कर रही भीड़ उग्र हो गई जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की। गुस्साई भीड़ ने बोतलें और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठी चार्ज किया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए वॉटर कैनन से पानी की बौछार किए। प्रदर्शनकारियों पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस बस को आग के हवाले कर दिया है। 

घनघोर संकट से गुजर रहा श्रीलंका

देश अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की लागत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पूरे देश में इन सामानों की किल्लत है। देश में ईंधन और गैस की भी भारी कमी है। आलम यह है कि ईंधन के अभाव में देश के कई पॉवर प्लांट बंद हो चुके हैं। कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कल-कारखाने बंद हो चुके हैं। गुरुवार की शाम को डीजल की कमी पूरे देश में देखी गई। इसका नतीजा यह हुआ कि देश के 22 मिलियन लोगों के घरों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। डीजल गाड़ियों के पहिए थम गए। 

यह भी पढ़ें: 

दक्षिण कोरिया, भारत और बरखा दत्त...पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते इमरान खान ने किया कई बड़ी बातों का जिक्र

राष्ट्र को संबोधित करते भावुक हुए इमरान, बोले-जिस पाकिस्तान की तरक्की लोग देखने आते थे, उसकी बर्बादी भी देखी

PMO में सीधी एंट्री पाने वाली कौन है फराह, जो बताती है बुशरा बीबी की दोस्त? पीएम आवास पर जादू टोना की क्या है हकीकत?

Share this article
click me!