अमेरिका: पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने गए भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत, हो गए थे लापता

Published : Jan 30, 2024, 09:23 AM IST
Neel Acharya

सार

अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र नील आचार्य मृत पाए गए हैं। वह 28 जनवरी से लापता थे। उनकी मां ने बेटे को खोजने की गुहार लगाई थी। 

वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना राज्य के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई है। पिछले कई दिनों से लापता चल रहे नील आचार्य यूनिवर्सिटी कैम्पस में मृत पाए गए।

नील आचार्य के लापता होने की सूचना रविवार को सोशल मीडिया पर दी गई थी। वह पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान और डेटा विज्ञान में डबल मेजर थे। द एक्सपोनेंट की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर विज्ञान विभाग को लिखे एक ईमेल में अंतरिम सीएस प्रमुख क्रिस क्लिफ्टन ने छात्रों और शिक्षकों को आचार्य की मृत्यु के बारे में बताया।

ईमेल में लिखा था, "बड़े दुख के साथ मैं आपको सूचित कर रहा हूं कि हमारे एक छात्र नील आचार्य का निधन हो गया है। मेरी संवेदनाएं उनके दोस्तों, परिवार और सभी प्रभावित लोगों के प्रति हैं।"

नील आचार्य की मां ने लगाई थी खोजने की गुहार

नील आचार्य की मां गौरी आचार्य ने सोमवार को एक्स पर पोस्ट कर बेटे के लापता होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि नील 28 जनवरी को 12:30 (स्थानीय समय) से लापता है। उन्होंने नील को खोजने में मदद करने की गुहार लगाई थी। गौरी आचार्य ने एक्स पर पोस्ट किया था, "हमारा बेटा नील आचार्य 28 जनवरी (12:30 पूर्वाह्न ईएसटी) से लापता है। वह अमेरिका के पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा है। उसे आखिरी बार उबर ड्राइवर ने देखा था, जिसने उसे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी में छोड़ा था। अगर आप कुछ जानते हैं तो कृपया हमारी मदद करें।"

गौरी आचार्य के पोस्ट पर शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वाणिज्य दूतावास पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के अधिकारियों और नील के परिवार के साथ संपर्क में है। हर संभव समर्थन और मदद दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- US: बेघर व्यक्ति ने सिर पर हथौड़ा मारकर की भारतीय छात्र की हत्या, रहने के लिए दिया था जगह, सामने आया खौफनाक वीडियो

इससे पहले पिछले हफ्ते एक अन्य भारतीय छात्र अकुल धवन को मृत पाया गया था। वह इलिनोइस यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया था। वहीं, पिछले दिनों अमेरिका के जॉर्जिया में एक बेघर व्यक्ति ने सिर पर हथौड़ा मार-मारकर भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें- एलोन मस्क की कंपनी ने पहली बार इंसान के दिमाग में लगाया चिप, जानें क्या है इसका काम

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

PM Modi In Europe: TATA और ASML की वो एक सीक्रेट डील जिसने उड़ा दी चीन-ताइवान की नींद!
Top 10 Morning News: इजरायल-ईरान तनाव से लेकर NEET घोटाले तक, जानिए सुबह के 10 बड़े अपडेट