Published : Feb 25, 2022, 08:47 AM ISTUpdated : Feb 26, 2022, 06:43 AM IST

Russia Ukraine War Live: हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता-पोप

सार

वर्ल्ड डेस्क : यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। इस जंग में अब तक यूक्रेन के 137 लोगों को मौत हुई है। इसमें सैनिक और आम नागरिक शामिल है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के 70 से अधिक सैन्य ठिकानों को नष्ट कर दिया है। वहीं यूक्रेन ने भी दावा किया है उसने छह रूसी लड़ाकू विमानों को तबाह कर दिया है और हमारे सैनिकों ने 50 से अधिक रूसी सैनिकों को गिराया है।  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात  रूस के राष्ट्रपति  से बात करते हुए उन्हें भारत के लोगों व छात्रों के वहां फंसे होने की वजह से उनकी सुरक्षा की चिंताओं  के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही पीएम ने रूस से हिंसा बंद करने की अपील भी की है। वहीं अमेरिका और ब्रिटेन ने रूस पर इस कार्रवाई के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। इसके साथ ही दोनों देशों ने रूस की मदद करने के लिए बेलारूस पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।  

पहले दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- अमेरिका की दो टूक-China सोचे कि इतिहास के किस पक्ष की ओर खड़ा रहना चाहता

06:43 AM (IST) Feb 26

पोप ने रूसी आक्रमण की निंदा की

पोप फ्रांसिस ने शुक्रवार को एक रूसी भाषा के ट्वीट में पड़ोसी यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर रूसी आक्रमण के दूसरे दिन संघर्ष की बुराइयों की निंदा की है। पोप ने कहा कि हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता है। युद्ध राजनीति और मानवता की विफलता है, एक शर्मनाक आत्मसमर्पण, बुराई की ताकतों के सामने एक कड़ी हार है।

04:13 AM (IST) Feb 26

चीन ने रूस से गेंहू पर आयात प्रतिबंध खत्म किया

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सरकार ने पुष्टि की है कि उसने रूस से गेहूं पर आयात प्रतिबंध को खत्म करने वाले समझौते को मजबूत किया है। चीन ने यह ऐलान उस समय किया है जब दुनिया के देश रूस को अलग थलग करने में लगे हुए हैं। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था।

04:13 AM (IST) Feb 26

चीन ने रूस से गेंहू पर आयात प्रतिबंध खत्म किया

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सरकार ने पुष्टि की है कि उसने रूस से गेहूं पर आयात प्रतिबंध को खत्म करने वाले समझौते को मजबूत किया है। चीन ने यह ऐलान उस समय किया है जब दुनिया के देश रूस को अलग थलग करने में लगे हुए हैं। गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण शुरू किया था।

01:15 AM (IST) Feb 26

रूस ने किया फेसबुक को देश में प्रतिबंधित

रूस के मीडिया नियामक (Russia media regulator) ने शुक्रवार को कहा कि रूसी नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने के आरोप में फेसबुक (Facebook) को सेंसरशिप के दायरे में ला रहा है। फिलहाल, इसकी पहुंच सीमित की जा रही है। अमेरिकी टेक्निकल दिग्गज (American Tech Giant) पर यह सेंसरशिप सरकार के मीडिया चैनल्स और वेबसाइट को फेसबुक पर रेस्ट्रिक्ट करने के बाद लगाया जा रहा है। 

12:04 AM (IST) Feb 26

हम सब यहाँ हैं, हमारी सेना यहाँ है

रूस के यूक्रेन पर हमले (Russia attack on Ukraine) के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने एकजुटता दिखाते हुए शुक्रवार को एक सेल्फ-शॉट वीडियो जारी किया। वीडियो में प्रेसिडेंट जेलेंस्की अपने सहयोगियों के साथ नजर आ रहे हैं और रूसी आक्रमण के खिलाफ एकजुट होकर सामना करने का दावा कर रहे हैं। वीडियो में जेलेंस्की ने कहा कि हम अपनी स्वतंत्रता और राजधानी की रक्षा के लिए कसम खाते हैं। 

09:36 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने का अभियान तेज

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने का अभियान तेज किया गया है। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय और कीव में भारत के दूतावास में नियंत्रण कक्षों का विस्तार किया गया है। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए पश्चिमी यूक्रेन और उसके पड़ोसी सीमा क्षेत्रों में विदेश मंत्रालय की टीमों की उपस्थिति बढ़ाई गई है।

08:21 PM (IST) Feb 25

470 छात्र रोमानिया पहुंचे

यूक्रेन में फंसे 470 से अधिक भारतीय छात्र बसों में सवार होकर पोरबने-सिरेट सीमा के माध्यम से रोमानिया पहुंचे। यहां से विशेष विमान से इन्हें भारत लाया जाएगा। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा कि हम सीमा पर स्थित भारतीयों को आगे की निकासी के लिए पड़ोसी देशों में ले जा रहे हैं। भीतरी इलाकों से आने वाले भारतीयों को स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं।

07:18 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन का दावा- मारे गए 1,000 से अधिक रूसी सैनिक

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं, भारत में रूस के दूतावास ने कहा है कि  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बातचीत के लिए उच्च पदस्थ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को मिन्स्क भेजने के लिए तैयार हैं।

06:28 PM (IST) Feb 25

रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेनी शहर Chernigov को किया ब्लॉक

रूसी सेना यूक्रेन में लागातार अक्रामक हो रही है। रूसी सेना ने उत्तरी यूक्रेनी शहर Chernigov को ब्लॉक कर दिया है।  वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के  साथ बातचीत करने की पेशकश की है। वहीं दूसरी तरफ कीव में स्थानीय अधिकारियों उत्तर-पश्चिमी ओबोलोन क्षेत्र के निवासियों को सड़कों से दूर रहने के लिए कहा है, क्योंकि रूसी सैनिक जल्द ही वहां पहुंच जाएंगे।  
 

06:11 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन में 'नाजियों' जैसा व्यवहार कर रहे पुतिन

यूरोपीय संघ के प्रवक्ता ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यूक्रेन में 'नाजियों' जैसा व्यवहार कर रहे हैं।  

06:04 PM (IST) Feb 25

पश्चिमी देशों से मिल रही धीमी मदद- यूक्रेन

राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के लिए लड़ने के लिए 'लड़ाई के अनुभव' वाले यूरोपीय लोगों का आह्वान किया है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिमों देशों के द्वारा हमें धीमी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि यदि यूरोपीय नेता तेज़ी से कदम उठाते हैं तो रूसी हमले को रोकने में अभी भी बहुत देरी नहीं हुई है। इसी बीच वेटकन सिटी के पोप फ्रांसिस ने  रूसी राजदूत से मुलाकात की है। उन्होंने रूसी राजदूत से युद्ध के लिए चिंता व्यक्त की है। 

05:56 PM (IST) Feb 25

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हुआ। MEA कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में कार्यारत हैं। रूसी भाषी अधिकारियों को इन कैंपों में भेजा जा रहा है।

 

05:54 PM (IST) Feb 25

चीनी राष्ट्रपति ने की पुतिन से बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात की है। चीनी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने का आह्वान किया है। यह जानकारी समाचार एजेंसी ने चीनी मीडिया के हवाले से दी है। बता दें कि यूक्रेन से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वो दिल-दहलाने वाली है, लोग अपनी जान बचाने के लिए दूसरे देशों में भाग रहे हैं। हजारों लोगों ने बंकरों में शरण ले ली है। 
 

05:16 PM (IST) Feb 25

रूस को भारत से उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात रूस के राष्ट्रपति से बात की थी और यूक्रेन में हिंसा बंद करने की अपील की थी। इसी बीच खबर आ रही है कि रूस ने कहा कि हमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत से सहयता मिलने की आशा है।  

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन विवाद: ऐसी दिखती है पुतिन की Secret Daughter, एक पोस्ट ने खोलकर रख दी थी रूसी राष्ट्रपति की पोल

 

04:49 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ली बंकर में शरण, परमाणु संयंत्र चेर्नोबिल में रेडिएशन बढ़ा

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच रूस के सरकारी चैनल रशिया टुडे  ने बड़ा दावा किया है कि रूस की सेना के कीव में घुसने के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति  जेलेंसकी ने बंकर में शरण ले ली है। यूक्रेन के परमाणु संयंत्र चेर्नोबिल में रेडिएशन लेवल बढ़ गया है। दरअसल गुरुवार को इस संयत्र पर रूसी ने कई हमले किए थे, जिसकी वजह से  परमाणु संयंत्र के रेडिएशन का स्तर बढ़ा है। 
 

04:36 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन के हथियार डालने के बाद ही बातचीत संभव

रूसी विदेश मंत्री का कहना है कि यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद ही मास्को यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार होगा। सर्गेई लावरोव ने यह भी दावा किया कि रूस चाहता है कि यूक्रेनी लोग स्वतंत्र हों और उनके पास अपना भविष्य चुनने का अधिकार हो।  उन्होंने कहा कि रूस वर्तमान यूक्रेनी सरकार को लोकतांत्रिक के रूप में मान्यता देने की कोई संभावना नहीं देखता है।

04:35 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन ने की अपने नागरिकों से सेना में शामिल होने की अपील, सांसदो का बांटा हथियार

रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस चुकी है। इसी बीच यूक्रेन ने अपने नागरिकों से सेना में शामिल होने की अपील की है। यूक्रेन के रक्षामंत्री मत्रालय ने कहा कि आज यूक्रेन को हर चीज की जरूरत है। सेना में शामिल होने की प्रक्रियाओं को आसान बनाया गया है। केवल अपना पासपोर्ट और पहचान नंबर के साथ सेना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है. नाबालिग लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा यूक्रेन ने अपने सांसदो को हथियार बांटे हैं।
 

04:08 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन के Snake Island पर रूस का कब्जा

यूक्रेन पर हमले के दूसरे दिन रूस (Russia Ukraine War) की सेना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस दौरान यूक्रेन और रूस के सैनिकों के बीच भीषण लड़ाई हो रही है। रूस ने काला सागर (Black Sea) में स्थित यूक्रेन के एक छोटे से द्वीप स्नेक आइलैंड (Snake Island) पर कब्जा कर लिया है। इस द्वीप की रक्षा के लिए तैनात सभी यूक्रेनी सैनिक मारे गए। इस दौरान रूसी सैन्य अधिकारी और यूक्रेनी सैनिक के बीच हुई बातचीत चर्चा में है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.
 

04:00 PM (IST) Feb 25

संयुक्त राष्ट्र अधिकार कार्यालय ने रूस के प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय ने रूस के युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की निंदा की है। दरअसल, यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ रूस ने लोग सड़कों पर उतर गए हैं। जिसकी वजह से 1800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यालय के एक प्रवक्ता ने यूक्रेन पर देश के आक्रमण का विरोध करने के लिए रूस में 1,800 से अधिक लोगों की "मनमानी" गिरफ्तारी की निंदा की और उनकी तत्काल रिहाई का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन को देख प्रियंका चोपड़ा का झलका दर्द, वीडियो शेयर कर कही ये बड़ी बात

03:42 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ईयू से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग

रूसी सेना नॉर्थ ईस्ट और ईस्ट के रास्ते यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है।  वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने ईयू से रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।  
 

03:21 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन को लेकर आया तालिबान का बयान

यूक्रेन संकट को लेकर तालिबान का बयान आया है। तालिबान ने दोंनो देशों से संयम बरतने की अपील है। तालिबान ने बातचीत के जरिए विवाद को सुलझाने पर जोर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि रूसी सैनिक ने Snake आईलैंड पर कब्जा कर लिया है। 

02:33 PM (IST) Feb 25

यूक्रेन के 18 टैंक तबाह किए गए- रूस


रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसके सैनिकों ने यूक्रेन के 18 टैंक नष्ट कर दिया है।  इसके अलावा 41 मोटर व्हीकल को तबाह किया है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि दो रूसी पैराट्रूपर पकड़  गया है।  
 

01:09 PM (IST) Feb 25

चार दिनों में रूस कर सकता है राजधानी कीव पर कब्जा- यूक्रेन

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की  ने दावा किया है रूस की सेना राजधानी कीव पर चार दिनों में कब्जा कर लेगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यूक्रेन के खेरसॉन में रूस का कब्जा हो गया है। वहां पर रूसी सैनिकों ने अपने देश का झंडा लहराया है। 
 

01:05 PM (IST) Feb 25

अगर रूस नाटो देशों में घुसता है तो अमेरिका करेगा हस्तक्षेप

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अगर रूस नाटो देशों में घुसता है, तो वह हस्तक्षेप करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पुतिन से बात करने की कोई योजना नहीं है।  

यह भी पढ़ें-Ukraine Russia War के बीच Gold 51,000 रुपए के नीचे, क्‍या निवेश करने का यह‍ी है सही समय?

12:53 PM (IST) Feb 25

राजधानी कीव के पास यूक्रेन की सेना ने पुल उड़ाया

यूक्रेन सेना ने राजधानी कीव के पास एक पुल उड़ा दिया है। यूक्रेन की सेना ने ऐसा इसलिए किया है कि जिससे रसिया की सेना कीव में घुसने ने पाएं। हालांकि इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस की सेना राजधानी कीव में घुस गई हैं। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine Crisis: यूजर की सेफ्टी को ध्यान में रखकर Facebook- Twitter ने लॉन्च किया ये नया फीचर

12:40 PM (IST) Feb 25

ओडिशा के सीएम ने शाह से बात की

ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक(Odisha CM Naveen Patnaik) ने आज सुबह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह(Amit Shah) से टेलीफोन पर बात की और उनसे यूक्रेन से फंसे ओडिया छात्रों / मजदूरों को सुरक्षित निकालने का अनुरोध किया। एचएम ने सीएम को आश्वासन दिया कि सरकार यूक्रेन सरकार के संपर्क में है और छात्रों / मजदूरों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए काम कर रही है।

12:34 PM (IST) Feb 25

भारतीय नागरिकों को लाने 10 राजनयिकों की टीम यूक्रेन निकली

रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) में चल रहे युद्ध के बीच अभी भी 16000 भारतीय फंसे हुए हैं। उन्हें सुरक्षित निकालने भारत सरकार ने अपनी 'B'प्लान पर काम शुरू कर दिया है। इस बीच यूक्रेन की सीमा से सटे दूसरे देशों में हेल्प सेंटर स्थापित कर दिए गए हैं। यहां से टीमें रवाना की जा चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

12:31 PM (IST) Feb 25

तुर्की के राष्ट्रपति ने की पुतिन से बात

यूक्रेन के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि रूसी सेना कीव के बाहर के इलाकों में प्रवेश कर सकती है। यूक्रेन के आंतरिक मंत्री के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको का कहना है कि रूस टैंक कीव पर रूसी हमला कर सकते हैं। इसी बीच तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने पुतिन से बात की है।  

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन पर हमला सिर्फ NATO को दूर रखने तक सीमित नहीं, जानें आखिर क्या चाहता है रूस

12:04 PM (IST) Feb 25

रूस पर लगाए गए प्रतिबंध पर्याप्त नहीं- यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि उनके देश के खिलाफ लगातार रूसी आक्रमण से पता चलता है कि पश्चिमी देशों द्वारा मास्को पर लगाए गए प्रतिबंध पर्याप्त नहीं हैं। ज़ेलेंस्की ने कहा कि दुनिया लगातार देख रही है कि यूक्रेन में क्या हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine war: पहले बनें वकील, फिर एक्टर, कॉमेडियन और राजनेता, ऐसी रही यूक्रेन के प्रेसिडेंट की लाइफ

11:54 AM (IST) Feb 25

RPG से एंटी टैंक मिसाइल तक, इन हथियारों के दम पर रूसी आक्रमण का सामना कर रहा यूक्रेन

यूक्रेन और रूस की सेना के बीच आमने-सामने की जंग हो रही है। आंकड़ों के लिहाज से यूक्रेन रूस के सामने सैन्य क्षमता के मामले में कहीं नहीं टिकता, लेकिन यूक्रेन की सेना के पास भी कुछ ऐसे हथियार हैं, जिससे वह रूसी सेना को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। पूरी खबर पर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

11:45 AM (IST) Feb 25

यूरोपीय संघ और अमेरिका की तरह ताइवान भी लगाएगा रूस पर प्रतिबंध

ताइवान ने भी रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की निंदा की है। ताइवान ने कहा कि वह भी यूरोपीय संघ और अमेरिका भी भांति रूस पर प्रतिबंध लगाएगा। ताइवान ने कहा कि हम रूस से सैन्य कार्रवाई को तत्काल बंद करने और विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से हल करने के उद्देश्य से बातचीत शुरू करने का आग्रह करते हैं।  


 

11:42 AM (IST) Feb 25

जंग की वजह से रूस के अरबपतियों को हुआ 90 अरब डॉलर का नुकसान

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच फोर्ब्स की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच रूस के अरबपतियों ने लगभग 90 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।   फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, 16 फरवरी से रूस के लगभग 116 अरबपतियों को लगभग 90 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।  ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के अरबपतियों को पिछले 24 घंटे में 39 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। 
 

11:27 AM (IST) Feb 25

आत्मसमर्पण से मना करने रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के 13 सैनिकों को मार गिराया

रूस और यूक्रेन की जंग का एक वीडियो सामने आया है, जिसके मुताबिक, रूसी सैनिकों ने 13 यूक्रेन सैनिकों की जान ले ली, दरअसल उन्होंने आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया था। वीडियो में रूसी पक्ष द्वारा कहा जा रहा है कि आत्मसमर्पण कर दो, नहीं तो मारे जाओगे, लेकिन यूक्रेन सैनिक सिलेंडकर करन से मना कर देते हैं। इसके बाद रूस के सैनिक उनपर हमला कर देते हैं, जिसमें 13 रूसी सैनिकों की मौत हो जाती है। 

11:17 AM (IST) Feb 25

रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोका गया- यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने सुबह 4 बजे मिसाइल हमले फिर से शुरू किए, लेकिन रूसी सैनिकों को अधिकांश दिशाओं में आगे बढ़ने से रोक दिया गया है। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी हमले सैन्य और नागरिक दोनों लक्ष्यों के उद्देश्य से किए गए थे।

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine crisis: सोशल मीडिया पर क्यों फैलाई जा रही दहशत? जानें क्या है इन वायरल वीडियोज का सच

11:10 AM (IST) Feb 25

हजारों लोग सुरक्षित ठिकाने की तलाश में पोलैंड-रोमानिया की तरफ बढ़ रहे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस गए हैं। वहीं हजारों  लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान की तलाश में पोलैंड और रोमानिया की तरफ बढ़ रहे है। वहीं फेसबुक का कहना है कि यूक्रेन के लोग अपने फेसबुक पेजों को सुरक्षा उपाय के रूप में बंद कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- russia ukraine war: 'अच्छा चलता हूं..' आंखों में आंसू ले आएगा रूसी हमले के बीच बाप-बेटी का ये इमोशनल वीडियो

11:02 AM (IST) Feb 25

यूक्रेन पर हमले ने याद दिलाई हिटलर की रणनीति

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच लोगों ने पुतिन की तुलना हिटलर से की थी। इस बीच, यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नाजी नेता एडोल्फ हिटलर का एक कार्टून ट्वीट किया गया। इसमें हिटलर खुश नजर आ रहा है और पुतिन को मंजूरी देता दिख रहा है। इस कार्टून पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें.

10:54 AM (IST) Feb 25

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कीव पर 'भयानक' रूसी रॉकेट हमले की निंदा की

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने राजधानी कीव को हिला देने वाले 'भयानक रॉकेट हमले' की निंदा की। कुलेबा ने ट्वीट कर लिखा कि कीव पर भीषण रूसी रॉकेट हमला किया है।  उन्होंने कहा कि यह हमला 1941 में किए गए नाजी जर्मनी के हमले के समान है।    

 

यह भी पढ़ें- Russia Ukarine Crisis में वर्ल्ड के टॉप 10 अरबपतियों का 2.57 लाख Cr. स्‍वाहा, सबसे ज्यादा नुकसान एलन मस्क को

10:46 AM (IST) Feb 25

यूक्रेन के केंद्रीय बैंक ने रूस, बेलारूस को भुगतान पर लगाया प्रतिबंध

यूक्रेन के केंद्रीय बैंक ने रूस और बेलारूस में संस्थाओं को भुगतान के साथ-साथदोनों देशों की मुद्राओं से जुड़े संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने ओर से 200 से अधिक हमले किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine crisis : चुकंदर के सूप से लेकर आलू के चिले तक यूक्रेन में खाई जाती है, ये भारतीय डिश

10:31 AM (IST) Feb 25

यूक्रेन का दावा- रूस के 800 से ज्यादा सैनिक मार गिराए गए

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि जंग में हमारे सैनिकों ने अब तक 800 से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इसके अतिरिक्त कई एयरक्राफ्ट को तबाह किया है। 
 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine crisis: ऐसी है रूस के प्रेसिडेंट पुतिन की लव लाइफ, इन खूबसूरत लड़कियों के साथ रह चुका है अफेयर

10:27 AM (IST) Feb 25

नेचेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूस ने किया कब्जा

 रूस ने यूक्रेन में आक्रमण तेज कर दिए हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि रूस ने नेचेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया है।  वहीं दूसरी तरफ राजधानी कीव में एक नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। घटनास्थल पर दमकल की गांड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine war:रोते-रोते सो गए धमाकों से डरे-सहमे मासूम; युद्ध रोकने की मार्मिक अपीलें; देखें 10 तस्वीरें