MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • Russia Ukraine crisis : चुकंदर के सूप से लेकर आलू के चिले तक यूक्रेन में खाई जाती है, ये भारतीय डिश

Russia Ukraine crisis : चुकंदर के सूप से लेकर आलू के चिले तक यूक्रेन में खाई जाती है, ये भारतीय डिश

फूड डेस्क : दुनिया तीसरे विश्व युद्ध (third world war) के दरवाजे तक पहुंच गई है। तमाम कोशिशों के बाद भी रूस ने आखिरकार यूक्रेन पर हमले शुरू कर दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर आक्रमण का आदेश दिया। जिसके बाद लगातार यूक्रेन में बम, गोले दागे जा रहे हैं। बता दें कि यूक्रेन बेहद खूबसूरत देश है। यूक्रेन यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब छह लाख वर्ग किमी है।  इस देश की कुल जनसंख्या 4.49 करोड़ है। यहां की खूबसूरती के अलावा यहां का खाना भी बहुत मशहूर है। तो चलिए आपको बताते है, यहां की 8 फेमस डिश...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 24 2022, 01:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

बोर्स्ट
बोर्स्ट एक गर्म चुकंदर का सूप है जो नॉनवेज और वेज दोनों के लिए होता है। इसे क्रीम या दही के साथ आमतौर पर लहसुन डोनट्स के साथ परोसा जाता है। मांस खाने वालों के लिए बोर्स्ट को शोरबा में पकाया जाता है और शाकाहारियों के लिए सब्जियों में। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

वारेनेकी
ये एक तरह के डंपलिंग या मोमज होते है, जो यूक्रेन के किसी गांव या शहर में आसानी से मिल जाता है। वारेनेकी की स्टफिंग के लिए पनीर, मैश किए हुए आलू या सायरक्राट से लेकर जैतून, कद्दू या स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल किया जाता है।

38

होलुबत्सी
यूक्रेन की क्लासिक रेसिपी के अनुसार, होलुबत्सी को उबली हुई बंद गोभी में पकाया जाता है, जहां आप उबले हुए चावल और मांस को एक साथ पत्तागोभी के अंदर रोल करके पकाते हैं। चावल को अन्य अनाज, मशरूम, कोरियाई गाजर, आदि के साथ भी चेंज भी किया जा सकता है। क्लासिक होलुबत्सी यूक्रेन के कई रेस्तरां और घर में भी बनाया जाता है।

48

डेरुनी (आलू पेनकेक्स)
डेरुनी यूक्रेन के उत्तरी भाग में बहुत पसंद किया जाता है। डेरुनी को सार क्रीम या बेक्ड दही के साथ परोसा जाता है। ये आलू से बने हुए पैनकेक होते है। आप तले हुए प्याज और मशरूम के साथ खट्टा क्रीम सॉस तैयार कर सकते हैं और इसे आलू के पैनकेक पर डाल सकते हैं। यूक्रेन में, यह अक्सर संडे नाश्ते या रात के खाने के लिए परोसा जाता है।

58

चिकन कीव
चिकन कीव यूक्रेनी रेस्तरां के साथ-साथ स्कूलों और सरकारी कैंटीन में भी एक बेहद लोकप्रिय व्यंजन है। इसमें जूसी चिकन को सिंपल मसालों के साथ पकाया जाता है। इसका नाम यूक्रेनी राजधानी कीव के नाम पर ही रखा गया है।

68

ओलिवियर आलू सलाद
यूक्रेन में सलाद पारंपरिक रूप से साधारण सामग्री से तैयार किए जाते हैं जो हमेशा घर में मौजूद रहते हैं। यहां के लोग सबसे ज्यादा प्याज, आलू, जैतून, खीरे और सौकरकूट का सलाद पसंद करते हैं। जिसे ओलिवियर आलू सलाद कहा जाता है। ये यूक्रेनी दावत में जरूर सर्व किया जाता है।
 

78

स्टफ प्रून्‍स
यूक्रेन में अखरोट और आलूबुखारा बहुत मिलता है। इन दोनों को मिलकार यहां कि फेमस स्वीट डिश वॉलनट स्टफ प्रून्स बनाए जाते है। इसमें सूखे आलूबुखारा में अखरोट की स्टफिंग कर ऊपर से क्रीम डालकर सर्व किया जाता है।

88

नालेस्निकी
नालेस्निकी एक तरह के पतले पैनकेक हैं। इन पैनकेक के लिए कई तरह की फिलिंग होती है। जैसे - मीठे पनीर या बेरीज से लेकर तले हुए मशरूम या ब्रेंड्ज़ा तक। परंपरागत रूप से, यूक्रेनियन नालेस्निकी तैयार करने के लिए गेहूं का आटा या कॉर्नमील का इस्तेमाल किया जाता है। फिर इसके चिले बनाकर अपने पसंद की मीठी या नमकीन स्टफिंग की जाती है।

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine WAR: पुतिन ने किया युद्ध का ऐलान; क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में घुसी रूसी सेना; कई जगह धमाके
Russia Ukraine conflict: तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर दुनिया;यूक्रेन में सुनाई पड़े धमाके; खौफभरी तस्वीरें
Russia-Ukraine Conflict: रूस के पास है हाइपरसोनिक मिसाइल, इसका तोड़ US के पास भी नहीं, पूरी दुनिया खाती है खौफ

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Crispy Aloo Chips: बाजार वाले चिप्स का स्वाद अब घर पर, जानें आलू चिप्स बनाने के 3 सुपर क्रिस्पी तरीके
Recommended image2
गुजराती छुंदा से लेकर खट्टे मीठे अचार तक, आम से बनाएं ये 5 टेस्टी पिकल्स
Recommended image3
Nimbu ke Chilke ka Achar: दाल-चावल का स्वाद बढ़ा देगा नींबू के छिलकों का ये मसालेदार अचार
Recommended image4
No Milk Ice Cream: बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, गिल्ट फ्री होकर खूब खाएं
Recommended image5
Viral Video: डोसा देखकर चकराया अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, पूछा- 'ये क्या है?', वीडियो ने जीता लोगों का दिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved