पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। संडे को जब ममता बनर्जी बंगाल में व्हीलचेयर पर रोड शो कर रही थीं, तब नई दिल्ली में भाजपा असम-तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही थी। 

चेन्नई. पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के सिलिसिले में रविवार को भाजपा ने तमिलनाडु, केरल, असम और पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। कमल हासन के खिलाफ भाजपा ने महिला सेल की प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन को कोयम्बटूर साउथ से टिकट दिया है। अभिनेत्री खुशबू सुंदर को थाउजेंड लाइट्स सीट से टिकट दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी जानें

  • भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि तमिलनाडु में भाजपा एनडीए के साथी के रूप में चुनाव लड़ रही है। भाजपा तमिलनाडु में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मुरुगन धारापुरम से चुनाव लड़ेंगे।
  • असम में भाजपा 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीटों पर उसके सहयोगी दल लड़ेंगे। तीसरे चरण के चुनाव के लिए भाजपा ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। चंद्र मोहन पटौरी धर्मपुर सीट से खड़े हुए हैं।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने17 उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/O6BG80qSvo

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें

Bengal : BJP ने 63 नामों का ऐलान किया, इसमें 4 MP; बाबुल को टालीगंज से टिकट, ये एक्ट्रेस भी मैदान मैदान में
केरल से 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, मेट्रो मैन को पलक्कड़ से टिकट