126 सीटों वाले असम में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल रुझानों को देखकर जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, रुझानों को देखकर यह साफ है कि असम में भाजपा यूपीपीएल के साथ मिलकर सरकार बना रही है।  

गुवाहाटी. 126 सीटों वाले असम में भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल रुझानों को देखकर जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, रुझानों को देखकर यह साफ है कि असम में भाजपा यूपीपीएल के साथ मिलकर सरकार बना रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा, यह नतीजे दिखाते हैं कि असम के लोगों ने समर्थन किया है। हालांकि, हमें मतगणना पूरी होने तक इंतजार करना होगा। लेकिन रुझान बता रहे हैं कि लोग हमारे साथ हैं। 

भाजपा 81 सीटों पर आगे चल रही
रुझानों में असम में भाजपा 81 सीटों पर आगे चली है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 45 सीटों पर आगे चल रहा है। इतना ही नहीं खुद सीएम सर्वानंद सोनोवाल मंजुली से आगे चल रहे हैं। हेमंत बिस्वा शर्मा भी जलुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं। 

क्या थे 2016 के नतीजे
विधानसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 60 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि, एनडीए की बात करें तो एजीपी को 14 और बीओपीएफ को 12 सीटें मिलीं। कुल मिलाकर चुनाव में एनडीए के खाते में 86 सीटें गई थीं।