Aaj Ka Rashifal (25 जनवरी 2026 का राशिफल): 4 राशि वालों की जेब में आएगा पैसा
Aaj Ka Rashifal 25 January 2026: 25 जनवरी, रविवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा। सिद्ध, साध्य, वर्धमान, आनंद और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इनका असर सभी राशियों पर होगा। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…

25 जनवरी 2026 का राशिफल
25 January 2026 Ka Rashifal: 25 जनवरी 2026 को मेष राशि वाले विवादों से दूर रहें, धन की कमी हो सकती है। वृषभ राशि वाले लव लाइफ का आनंद लेंगे, पैसा ज्यादा खर्च होगा। मिथुन राशि वाले दूसरों की बात में न आएं, बिजनेस से जुड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि वालों को धन हानि हो सकती है, नौकरी में ट्रांसफर भी संभव है। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन?
ये भी पढ़ें-
Ratha Saptami 2026: आज रथ सप्तमी पर करें सूर्यदेव की पूजा, जानें विधि, मंत्र और मुहूर्त
मेष राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप अनावश्यक विवादों से दूर रहें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है। विदेश में रहने वाले लोगों की धन की कमी का सामना करना पड़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आंखों से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है।
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण और पंचक एक ही दिन, कब बनेगा ये दुर्लभ संयोग, कैसा होगा असर?
वृषभ राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
पैतृक बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ का पूरा आनंद उठाने का मौका मिलेगा। भविष्य की नई योजनाओं का काम करेंगे। घर की साज-सज्जा पर पैसा खर्च होगा। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं।
मिथुन राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
बिजनेस से जुड़ी यात्रा में लाभ होगा। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर हो सकती है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। निजी रिश्तों में अलगाव की स्थिति बन सकती है। दूसरों की बातों में भूलकर न आएं।
कर्क राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Kark Rashifal)
नौकरी में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। आप रहस्यमयी विद्याओं की ओर आकर्षित हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी करने से बचें, इससे आपकी इमेज खराब हो सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं।
सिंह राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है। दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। अपने निर्णय दूसरों पर थोपने से बचें। विवादों से दूर रहें।
कन्या राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
आज आपने मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिलेगा। परिवार में अगर किसी से विवाद चल रहा है तो वह दूर हो सकता है। प्रेम संबंध खराब हो सकते हैं। नौकरी-बिजनेस में लाभ के योग बन रहे हैं। संतान सुख मिलेगा।
तुला राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज शत्रु पक्ष आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी से किसी महत्वपूर्ण बात पर विचार-विमर्श होगा। गैरजरूरी बातों को तूल देने से बचना होगा। विरोधियों पर विजय पाने में आप सफल रहेंगे।
वृश्चिक राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज शाम आप अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं या रोमांटिक डिनर पर भी जा सकते हैं। वर्क प्लेस पर नए दोस्त बन सकते हैं। प्रेम संबंधों में सावधानी रखने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपकी लापरवाही का फायदा उठा सकता है।
धनु राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज ब्लड प्रेशर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। किसी से कोई भी वादजन न करें नहीं तो उसे पूरा करने में परेशानी रहेगी। नई योजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
मकर राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Makar Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आपकी लाइफ स्टाइल पहले से काफी हेल्दी हो सकीत है। अगर धन की कमी है तो उसकी पूर्ति हो सकती है। युवाओं को करियर के कईं विकल्प मिल सकते हैं। नए काम शुरू करने की योजना बन सकती है।
कुंभ राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आज आप कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कॉन्फिडेंस पहले से बढ़ा हुआ रहेगा। दूसरों के मामले में सोच-समझकर ही अपनी राय दें। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाही बरत सकते हैं। आलस्य के कारण कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं।
मीन राशिफल 25 जनवरी 2026 (Dainik Meen Rashifal)
लव लाइफ के लिए दिन शानदार हैं, प्रेमी जोड़े कहीं घूमने जा सकते हैं। नौकरी में सर्तकता से काम करें नहीं तो काम बिगड़ सकता है। सिरदर्द के कारण परेशान रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।