Cancer Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में जो 12 राशियां बताई गई हैं, उनमें कर्क भी एक है। इस राशि के आराध्य देव भगवान शिव हैं और अनुकूल दिशा पूर्व और दक्षिण है। साथ ही इस राशि का स्वामी चंद्रमा है।

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क, राशि चक्र की चौथी राशि का नाम है। जिन लोगों का नाम ही, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो (Hee, Hu, He, Ho, Daa, Dee, Doo, De, Do) क्षर से शुरू हुआ है, उनकी राशि कर्क होती है। इस राशि के लोगों का शुभ रंग दूधिया और शुभ अंक 4 है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और इनका शुभ रत्न मोती यानी पर्ल है। आगे जानिए 31 मार्च 2026 का दिन कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

कर्क राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोग वाहन चालते समय सावधानी रखें नहीं तो कहीं चोट लगने की संभावना है। युवा आलस्य के चलते अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। ये लोग निगेटिव प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा नहीं तो इनकी टेंशन बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का टैरो राशिफल

कैसा रहेगा कर्क राशि वालों का करियर?

इस राशि के लोग आज नया काम शुरू न करें नहीं तो बाद में नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा, जिससे इन्हें ओवर टाइम करना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। इन्वेस्टमेंट करने से बचें।

कैसी रहेगी कर्क राशि वालों की लव लाइफ?

लव लाइफ के लिहाज से ये दिन कुछ खास नहीं रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। जो लोग अपने दिल की बात का इजहार करना चाहते हैं उन्हें अभी ओर इंतजार करना चाहिए।

कर्क राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग अपने राशि स्वामी चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। शाम को चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को गाय के दूध का अर्घ्य दें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।