Aries Horoscope Today: राशि चक्र में कुल 12 राशियां होती हैं। इनमें से पहली राशि का नाम है मेष। इस राशि के स्वामी मंगल और आराध्या देवता हनुमानजी हैं। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण इस राशि के लोग स्वभाव से क्रोधी होते हैं।

Aaj Ka Mesh Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं। सभी राशियों का अपना एक निश्चित स्थान है। इन 12 में से पहली राशि है मेष। इसका चिह्न मेढ़ा है। जिन लोगों का नाम चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ (Chu, Che, Cho, Laa, Li, Loo, Le, Lo, A) वे मेष राशि के होते हैं। इस राशि के लोगों का शुभ रंग लाल और शुभ अंक 1 व 8 है। इनका शुभ रत्न मूंगा है। आगे जानिए 9 अप्रैल 2026 का दिन मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा…

ये भी पढ़ें-
Shani Uday 2026: शनि के उदय होने से बचेगा बवाल, 5 राशि वाले रहें अलर्ट-आने वाली है मुसीबत

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष राशि आज का राशिफल

इस राशि के लोगों को पॉजिटिव सोच रखने की जरूरत है। ऐसा करने से इनके बिगड़े हुए सभी काम फिर से बन सकते हैं। ये लोग अपरिचित लोगों से अधिक तालमेल न बढ़ाएं, ऐसा करने से इनके जीवन में कईं परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक

कैसा रहेगा मेष राशि वालों का करियर?

ये लोग दोस्तों के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन बेहतर है। अगर ये कहीं इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो इसके लिए पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें। धन की आवक बनी रहेगी।

कैसी रहेगी मेष राशि वालों की लव लाइफ?

इस राशि वालों की लव लाइफ अच्छी है। लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नए प्रेम संबंध भी इस राशि के लोगों के बन सकते हैं। वर्क प्लेस पर कोई इन्हें पसंद कर सकता है। ये प्रेम संबंध लंबे समय तक बने रहेंगे।

मेष राशि वाले कौन-सा उपाय करें?

इस राशि के लोग हनुमानजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।