Today Panchang: 10 अप्रैल, शुक्रवार को कालाष्टमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान कालभैरव की पूजा करनी चाहिए। चंद्रमा भी इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें?
Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। अष्टमी तिथि के देवता भगवान रुद्र हैं। इसलिए इस तिथि पर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन कालाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा। शुक्रवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा। शुक्रवार को वर्धमान, आनंद, शिव और सिद्ध नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 10 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
क्या आपके पास हैं Ramayana से जुड़े इन 10 सवालों के जवाब? ट्राय करके देखिए
10 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
बुधवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन मंगल, केतु सिंह राशि में, सूर्य और शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेंगे।
ये भी पढ़ें-
Shanishchari Amavasya 2026: कब है साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या? जानें डेट और उपाय
शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप परेशानियों से बच सकते हैं।
राहुकाल 10 अप्रैल 2026 टाइमिंग
10 अप्रैल, शुक्रवार को राहुकाल सुबह 10 बजकर 54 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न यात्रा करने से बचना चाहिए और कोई भी शुभ काम भी न करें।
10 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:14 AM
सूर्यास्त - 6:41 PM
चन्द्रोदय - Apr 10 1:14 AM
चन्द्रास्त - Apr 11 12:56 PM
10 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 06:14 से 07:48 तक
सुबह 07:48 से 09:21 तक
दोपहर 12:03 से 12:53 तक
दोपहर 12:28 से 02:01 तक
शाम 05:08 से 06:41 तक
10 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 3:34 PM – 5:08 PM
कुलिक - 7:48 AM – 9:21 AM
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:33 AM और 12:53 PM – 01:42 PM
वर्ज्यम् - 08:11 PM – 09:56 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
