Ramayana Movie: कुछ दिनों पहले ही रनवीर कपूर स्टाटर रामायण मूवी का टीजर लांच हुआ है। इस टीचर ने एक बार फिर रामायण जैसे महाग्रंथ को चर्चा में ला दिया है। बहुत कम लोग इस ग्रंथ से जुड़ी रोचक बातें जानते हैं।

Ramayana Quiz: बॉलीवुड में इन दिनों रिलिजियस फिल्में बनाने का दौर चल रहा है। इन दिनों डायरेक्टर नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित मूवी रामायण चर्चा में है। इस फिल्म में रनवीर कपूर भगवान श्रीराम का रोल निभा रहे हैं वहीं साउथ की एक्ट्रेस साईं पल्लवी देवी सीता के किरदार में नजर आएंगी। इस मौके पर एशियानेट हिंदी अपने पाठकों के लिए रामायण क्विज लेकर आया है। जिसमें दिए गए सवालों को जानकर इनका नॉलेज बढ़ सकता है। आगे जानिए रामयाण से जुड़े सवाल और जवाब…

ये भी पढ़ें-
Ramayana के बारे में कितना जानते हैं आप? इन 10 सवाल-जवाब से बढ़ाएं अपना नॉलेज

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इनमें से राजा दशरथ के वो कौन-से मंत्री थे, जो श्रीराम को वन में छोड़ने गए थे?

1. जयन्त
2. सुमन्त
3. जामवंत
4. मयन्त

ये भी पढ़ें-
कोई जीनियस ही दे सकता है Ramayana के इन 10 सवालों के जवाब

राजा दशरथ ने पुत्रप्राप्ति के लिए किस ऋषि से यज्ञ करवाया था?

1. विभाण्डक
2. शतानंद
3. ऋष्यश्रृंग
4. इनमें से कोई नहीं

वाल्मीकि रामायण के अनुसार इनमें से कौन ऋषि वशिष्ठ के पुत्र हैं?

1. सुयज्ञ
2. शक्ति
3. शुभज्ञ
4. इनमें से कोई नहीं

वाल्मीकि रामायण के अनुसार मृत्यु के बाद राजा दशरथ के शव को कहां रखा गया था?

1. धरती पर
2. पलंग पर
3. तेल के कड़ाह में
4. ठंडे जल में

रामायण के अनुसार, वानरराज बालि की पत्नी का नाम क्या था?

1. रोमा
2. तारा
3. उर्वशी
4. ईशा

रामायण के अनुसार उर्मिला किसकी पत्नी थी?

1. भरत
2. लक्ष्मण
3. शत्रुघ्र
4. विभीषण

अशोक वाटिका में देवी सीता को किस देवता में जाकर खीर दी थी, जिससे उनकी भूख-प्यास शांत हो गई थी?

1. देवराज इंद्र
2. हनुमानजी
3. जलदेव वरुण
4. अग्निदेव

गोस्वामी तुलसीदास ने कितने दिनों में लिखी थी रामचरित मानस?

1. 1000
2. 980
3. 966
4. 390

रामचरित मानस के तीसरे कांड का नाम क्या है?

1. बालकांड
2. अयोध्याकांड
3. अरण्यकांड
4. युद्धकांड

महर्षि वाल्मीकि ने किसके कहने पर लिखी थी रामायण?

1. भगवान ब्रह्मा
2. भगवान शिव
3. भगवान वरुण
4. भगवान श्रीराम

क्रमवार सही उत्तर

1. सुमन्त
2. ऋष्यश्रृंग
3. शक्ति
4. तेल के कड़ाह में
5. तारा
6. लक्ष्मण
7. देवराज इंद्र
8. 966
9. अरण्यकांड
10. भगवान ब्रह्मा