Ramayana Movie: रनवीर कपूर स्टाटर मूवी रामायण इन दिनों काफी चर्चा में है। इसे अब तक की सबसे महंगी फिल्म भी माना जा रहा है। इस फिल्म के डायरेक्ट किया है नितेश तिवारी है। इस मूवी में रनवीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे।

Ramayana Quiz: बॉलीवुड में इन दिनों रिलिजियस सबजेक्ट पर कईं फिल्में बन रही हैं। रामायण भी इन मूवीस में से एक है। हाल ही में रामायण मूवी का टीचर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में रनवीर कपूर श्रीराम और साईं पल्लवी देवी सीता का किरदार निभा रहे हैं। इस मौके पर एशियानेट हिंदी अपने रीडर्स के लिए रामायण के बारे में और जानने का मौका लेकर आया है, क्विज के माध्यम से। इस क्विज में पाठकों से रामायण से जुड़े 10 सवाल पूछे जाएंगे जो बहुत कम लोगों को पता हैं। इन सवालों का जवाब जानकर आप भी अपनी नॉलेज बढ़ा सकते हैं…

ये भी पढ़ें-
Ekadashi In April 2026: अप्रैल में कब है वरुथिनी और मोहिनी एकादशी? नोट करें डेट

श्रीराम सहित राजा दशरथ के सभी पुत्रों का नामकरण किसने किया था?

1. ऋषि विश्वामित्र
2. ऋषि वशिष्ठ
3. ऋषि अत्रि
4. ऋषि शरभंग

ये भी पढ़ें-
Vivah Muhurat 2026: अगले 4 महीनों में विवाह के 36 शुभ मुहूर्त, 16 जुलाई से लगेगा शादियों पर ब्रेक

इनमें से किस ऋषि ने श्रीराम का ब्रह्मास्त्र प्रदान किया था?

1. ऋषि विश्वामित्र
2. ऋषि शतानंद
3. ऋषि वशिष्ठ
4. ऋषि अत्रि

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, श्रीराम के किस पूर्वज के लिए ऋषि विश्वामित्र ने नए स्वर्ग की रचना की थी?

1. राजा सगर
2. राजा नाभाग
3. राजा त्रिशंकु
4. राजा दिलीप

इनमें से रामचरितमानस के रचियता कौन हैं?

1. ब्रह्मर्षि विश्वामित्र
2. गोस्वामी तुलसीदास
3. महर्षि वाल्मीकि
4. ऋषि वशिष्ठ

वाल्मीकि रामायण के अनुसार इनमें से कौन भरत के मामा थे?

1. युधाजित
2. सुमंत
3. सुयज्ञ
4. उग्रभूषण

वाल्मीकी रामायण के अनुसार, वनवास के दौरान देवी सीता को किसने दिव्य आभूषण दिए थे?

1. देवी अनुसूया ने
2. देवी मालती ने
3. त्रिजटा ने
4. देवी अरुंधति ने

रामायण के अनुसार, ऋषि अत्रि से मिलने के बाद श्रीराम ने कौन से वन में प्रवेश किया था?

1. किष्किंधा
2. दण्डकारण्य
3. अरण्यकारण्य
4. चित्रकूट वन

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, इनमें से किस ऋषि का आश्रम गोदावरी नदी के तट पर था?

1. ऋषि शतानंद
2. महर्षि वशिष्ठ
3. ऋषि शरभंग
4. ऋषि अत्रि

वनवास के दौरान ऋषि अत्रि की पत्नी अनुसूया ने देवी सीता को उपहार में क्या दिया था?

1. दिव्य वस्त्र और आभूषण
2. दिव्य अस्त्र
3. सिद्धियां
4. युद्ध शक्तियां

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, श्रीराम ने किस नदी में जलसमाधि ली थी?

1. गंगा
2. यमुना
3. गंडकी
4. सरयू

क्रमवार सही उत्तर

1- ऋषि वशिष्ठ
2- ऋषि विश्वामित्र
3- राजा त्रिशंकु
4- गोस्वामी तुलसीदास
5- युधाजित
6- देवी अनुसूया ने
7- दण्डकारण्य
8- ऋषि शरभंग
9- दिव्य वस्त्र और आभूषण
10- सरयू