Today Panchang: 19 मार्च, गुरुवार को चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इस दिन से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरूआत होगी। चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू होगी। गुड़ी पड़वा और उगादि पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 19 मार्च 2026, गुरुवार को चैत्र मास की अमावस्या तिथि सुबह 06 बजकर 53 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत इसी दिन से होगी। चैत्र नवरात्रि का पर्व भी इसी दिन से मनाया जाएगा। साथ ही गुड़ी पड़वा, युगादि आदि उत्सव भी इसी दिन मनाए जाएंगे। इस दिन शुक्ल, ब्रह्म, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 19 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Vikram Samvat 2026 Rashifal: चतुर्ग्रही योग में शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2083, 4 राशि वालों पर होगी पैसों की बारिश!
चैत्र नवरात्रि 2026 कलश स्थापना के मुहूर्त
- सुबह 06:52 से 07:43 तक
- सुबह 10:58 से दोपहर 12:29 तक
- दोपहर 12:05 से 12:53 तक (अभिजीत मुहूर्त)
- दोपहर 12:29 से 02:00 तक
- शाम 06:32 से से रात 08:01 तक
ये भी पढ़ें-
Shani Nakshatra Gochar: 17 अप्रैल से शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
19 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति
बुधवार को चंद्रमा शनि, सूर्य और शुक्र मीन राशि में एक साथ रहेंगे जिससे चतुर्ग्रही योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन राहु और बुध कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।
गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (19 March 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करनी जरूरी हो तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इससे यात्रा में आने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।
राहुकाल 19 मार्च 2026 टाइमिंग
19 मार्च, गुरुवार को राहुकाल दोपहर 02 बजकर 04 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 34 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल को अशुभ समय माना गया है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ काम और यात्रा नहीं करनी चाहिए।
19 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- कृष्ण
दिन- गुरुवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- नाग और किस्तुघ्न
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - Mar 19 6:30 AM
चन्द्रास्त - Mar 19 7:02 PM
19 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 6:35 AM – 8:05 AM
कुलिक - 9:35 AM – 11:04 AM
दुर्मुहूर्त - 10:35 AM – 11:22 AM और 03:22 PM – 04:09 PM
वर्ज्यम् - 02:26 PM – 03:57 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
