Today Panchang: 22 अप्रैल, बुधवार को आदि गुरु शंकाराचार्य जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग भी दिन भर रहेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 अप्रैल 2026, बुधवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि का संयोग रहेगा। पंचांग भेद के चलते इस दिन अनेक स्थानों पर आदि गुरु शंकाराचार्य का जयंती पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को अतिगण्ड, सुकर्मा, मूसल, गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए 22 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Ganga Saptami 2026: गंगा सप्तमी कब, 22 या 23 अप्रैल? जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा, सभी ग्रह अपनी यथा स्थिति में रहेंगे। चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में होने से गजकेसरी योग बनाएंगे। शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Budhwa Mangal 2026: क्या है बड़ा मंगल? जानें रोचक कथा, महत्व और डेट्स

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (22 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता। यदि यात्रा पर जाना बहुत जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस उपाय से आप परेशानियों से बच सकते हैं।

राहुकाल 22 अप्रैल 2026 टाइमिंग

22 अप्रैल, बुधवार को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 25 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजे तक रहेगा। इस दौरान को भी यात्रा या शुभ काम न करें क्योंकि ये अशुभ समय होता है।

22 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:04 AM
सूर्यास्त - 6:46 PM
चन्द्रोदय - Apr 22 10:06 AM
चन्द्रास्त - Apr 23 12:21 AM

22 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 06:04 से 07:39 तक
सुबह 07:39 से 09:14 तक
सुबह 10:50 से 12:25 तक
दोपहर 03:35 से शाम 05:11 तक
शाम 05:11 से 06:46 तक

22 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:39 AM – 9:14 AM
कुलिक - 10:50 AM – 12:25 PM
दुर्मुहूर्त - 11:59 AM – 12:50 PM
वर्ज्यम् - 07:45 AM – 09:14 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।