Today Panchang: 26 अप्रैल, रविवार को चंद्र-केतु साथ होने से ग्रहण योग बना रहेगा। इसके अलावा 4 अन्य शुभ-अशुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन दशमी तिथि रहेगी जिसके स्वामी यमराज हैं। जानें दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि शाम 6 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। दशमी तिथि के स्वामी यमराज है, इसलिए इस तिथि पर इनकी पूजा करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, मुद्गर और छत्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे।। आगे जानिए 26 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…
ये भी पढ़ें-
Moti Stone Astrology: कैसे करें असली मोती की पहचान, किसके लिए लकी, कैसे पहनें? जानें A To Z
26 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। केतु और चंद्रमा सिंह राशि में होने से ग्रहण योग रहेगा। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, सूर्य मेष राशि में, बुध, शनि और मंगल मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Grahan Yog: चंद्र-केतु बनाएंगे ग्रहण योग, 3 राशि वाले रहें सावधान-हो सकती है अनहोनी!
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (26 April 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इससे आप भविष्य में होने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।
राहुकाल 26 अप्रैल 2026 टाइमिंग
26 अप्रैल, रविवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 13 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहु काल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें।
26 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2083
मास- वैशाख
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:01 AM
सूर्यास्त - 6:48 PM
चन्द्रोदय - Apr 26 2:16 PM
चन्द्रास्त - Apr 27 3:09 AM
26 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त
सुबह 07:37 से 09:12 तक
सुबह 09:12 से 10:48 तक
दोपहर 11:59 से 12:50 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:00 से 03:36 तक
शाम 06:48 से 08:12 तक
26 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:24 PM – 2:00 PM
कुलिक - 3:36 PM – 5:12 PM
दुर्मुहूर्त - 05:05 PM – 05:56 PM
वर्ज्यम् - 08:15 AM – 09:52 AM और 04:44 AM – 06:23 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
