31 October 2026 Ka Panchang: 31 अक्टूबर, शनिवार को त्रिपुष्कर सहित 5 शुभ योग बनेंगे, वहीं गुरु ग्रह भी इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। इन सभी का प्रभाव 12 राशियों के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सिद्ध, साध्य, छत्र, त्रिपुष्कर और मित्र नाम के 5 शुभ योग बनेंगे, त्रिपुष्कर योग में की गई पूजा, उपाय का फल तीन गुना होकर मिलता है। इस दिन सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु राशि बदलेगा। आगे जानें पंचांग से जुड़ी पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Rashifal 31 October 2026: गुरु-केतु बनाएंगे ध्वज योग, 4 राशियों का होगा भाग्योदय-पैसा, सम्मान और पद मिलेगा

31 अक्टूबर 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को गुरु ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से केतु स्थित है। केतु और गुरु के साथ होने से ध्वज नाम का योग बनेगा। अन्य ग्रहों की बात करें तो इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र तुला राशि में, मंगल कर्क राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (31 October 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस उपाय से आप बहुत सारी परेशानियों से बच सकते हैं।

ये भी पढ़ें-
Budh Vakri 2026: 14 नवंबर तक 4 राशियां सावधान, वक्री बुध बढ़ाएगा मुश्किलें, धन-सेहत की हानि, गलत फैसले पड़ेंगे भारी

31 अक्टूबर 2026 राहुकाल का समय

31 अक्टूबर, शनिवार को राहुकाल सुबह 09 बजकर 22 मिनिट से 10 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल अशुभ समय है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ करने से बचना चाहिए।

31 अक्टूबर 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2083
मास- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मृगशिरा आर्द्रा
करण- पुनर्वसु और पुष्य
सूर्योदय - 6:35 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Oct 31 10:46 PM
चन्द्रास्त - Nov 01 12:41 PM

31 अक्टूबर 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:59 से 09:22 तक
दोपहर 11:48 से 12:32 तक
दोपहर 12:10 से 01:34 तक
दोपहर 02:57 से शाम 04:21 तक

31 अक्टूबर 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:34 PM – 2:57 PM
कुलिक - 6:35 AM – 7:59 AM
दुर्मुहूर्त - 08:04 AM – 08:49 AM
वर्ज्यम् - 06:26 PM – 07:56 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।