Aaj Ka Rashifal In Hindi: 31 अक्टूबर, शनिवार को सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह गुरु राशि परिवर्तन करेगा। गुरु के राशि बदलने का असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ।

31 October 2026 Ka Rashifal: 31 अक्टूबर, शनिवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से इस दिन सिद्ध, साध्य, छत्र, त्रिपुष्कर और मित्र नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन गुरु ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि में पहले से ही केतु स्थित है। इस तरह सिंह राशि में केतु और गुरु की युति होने से ध्वज नाम का योग बनेगा। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…

मेष राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Mesh Rashifal)

आज आपका ध्यान कई कामों में बंट सकता है। इस वजह से काम में छोटी-मोटी गलतियां होने की आशंका है। अपने काम पर पूरा फोकस रखें। आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। दोस्तों की राय आपके काम आ सकती है।

ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Panchang 31 October 2026: गुरु बदलेगा राशि, त्रिपुष्कर योग से मिलेगा 3 गुना फायदा

वृषभ राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)

सेहत को लेकर सतर्क रहें। आपकी कोई बात परिवार या करीबियों को बुरी लग सकती है, इसलिए बातचीत में नरमी रखें। वर्क प्लेस पर नई जिम्मेदारियां और चुनौतियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में बातचीत की कमी से गलतफहमी बढ़ सकती है। बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगेगा।

ये भी पढ़ें-
Guru Ketu Yuti 2026: 31 अक्टूबर से 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, संभलकर लें फैसले-बनेंगे दुर्घटना के योग

मिथुन राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Mithun Rashifal)

घर में खुशहाली और सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी के लिए कोई अच्छा उपहार खरीद सकते हैं। आपके काम तय समय पर पूरे होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पैतृक कारोबार से आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सम्मान बना रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Aaj Ka Panchang 30 October 2026: आज कितने शुभ योग हैं, किस दिशा में यात्रा न करें? जानें राहुकाल का समय

कर्क राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Kark Rashifal)

स्टूडेंट्स को अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं पर दोस्तों और परिवार के लोगों से चर्चा करें। बच्चों को अपने काम में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए पैसों का इंतजाम हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Singh Rashifal)

आज अपने विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। घमंड दिखाने वाले लोगों को आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। ठंड या ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। माता की सेहत का भी ध्यान रखें।

कन्या राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Kanya Rashifal)

जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन आपके लिए अनुकूल है, लेकिन फालतू खर्चों से बचें। लंबे समय से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। रिसर्च और खोज से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं।

तुला राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Tula Rashifal)

आज सेहत अच्छी रहेगी और पैसों से जुड़ी स्थिति भी मजबूत हो सकती है। बिजनेस में फायदा होने के संकेत हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। अपनी मेहनत और उपलब्धियों से संतुष्टि महसूस करेंगे। हालांकि, जिस काम को आप आसान समझ रहे हैं, उसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

वृश्चिक राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)

परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। पैसों के लेन-देन से लाभ हो सकता है। लोग आपसे उम्मीदें रखेंगे और आप उन पर खरे उतरेंगे।

धनु राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)

राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक किसी ऐसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसकी आपने योजना नहीं बनाई थी। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है।

मकर राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Makar Rashifal)

काम ज्यादा होने के बाद भी आप जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर चिंता होगी। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)

पति-पत्नी के बीच प्यार और तालमेल बढ़ेगा। नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। आपका झुकाव पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कामों की तरफ रहेगा। आपकी मददगार सोच से लोग प्रभावित होंगे। इसका फायदा आपको कामकाज में भी मिल सकता है।

मीन राशिफल 31 अक्टूबर 2026 (Dainik Meen Rashifal)

बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने वालों को भी फायदा होने के संकेत हैं। नया मकान या वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। संतान की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।