Today Panchang: 5 अप्रैल, रविवार को विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। चंद्रमा भी इस दिन राशि बदलेगा। कईं शुभ-अशुभ योग इस दिन बनेंगे।जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 5 अप्रैल 2026, रविवार को वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि दोपहर 12 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन विकट संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। इस व्रत में भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है। चंद्रमा इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। रविवार को वज्र, सिद्धि, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानिए 5 अप्रैल को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Vikat Sankashti 2026: 5 या 6 अप्रैल, कब करें विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 अप्रैल 2026 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन मंगल, सूर्य और शनि मीन राशि में, केतु सिंह राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, राहु और बुध कुंभ राशि में रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
Adhik Maas 2026: अधिक मास में दुर्लभ संयोग, कब से शुरू होगा ये महीना? जानें पूरी डिटेल

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (5 April 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि इस दिशा में यात्रा करना जरूरी हो तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। ऐसा करने से समस्याएं कम हो सकती हैं।

राहुकाल 5 अप्रैल 2026 टाइमिंग

5 अप्रैल, शनिवार को राहुकाल शाम 05 बजकर 07 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 39 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल के दौरान न तो यात्रा करें और न ही कोई शुभ काम करना चाहिए। ऐसा करने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

5 अप्रैल 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- विशाखा और अनुराधा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:39 PM
चन्द्रोदय - Apr 05 9:46 PM
चन्द्रास्त - Apr 06 8:35 AM

5 अप्रैल 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:51 से 09:24 तक
सुबह 09:24 से 10:57 तक
दोपहर 12:04 से 12:54 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:02 से 03:34 तक
शाम 06:39 से रात 08:07 तक

5 अप्रैल 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:29 PM – 2:02 PM
कुलिक - 3:34 PM – 5:07 PM
दुर्मुहूर्त - 05:01 PM – 05:50 PM
वर्ज्यम् - 04:35 AM – 06:22 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।