8 February 2026 Ka Panchang: 8 फरवरी, रविवार को सप्तमी तिथि दिन भर रहेगी। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की डिटेल…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 8 फरवरी 2026, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्यदेव हैं। इसलिए इसी तिथि पर सूर्य देवता को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। रविवार को गण्ड, वृद्धि, लुंब, उत्पात और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानिए 8 फरवरी को किस दिशा में यात्रा न करें, साथ ही शुभ मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Holi Kab Hai: 3 या 4 मार्च, कब खेलें होली? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य से जानें सही डेट
8 फरवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को चंद्रमा तुला राशि में, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, सूर्य और मंगल मकर राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा। ग्रहों की इन स्थिति में कईं शुभ-अशुभ योग का निर्माण होगा।
ये भी पढ़ें-
Mahadev Mantra: महादेव के 15 पॉवरफुल मंत्र, महाशिवरात्रि पर इनका जाप करेगा हर मुश्किल आसान
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (8 February 2026 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 04 बजकर 51 मिनिट से शाम 06 बजकर 14 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
8 फरवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- फाल्गुन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- स्वाति और विशाखा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 7:07 AM
सूर्यास्त - 6:14 PM
चन्द्रोदय - Feb 09 12:18 AM
चन्द्रास्त - Feb 09 11:23 AM
8 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (8 February 2026 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:30 से 09:54 तक
सुबह 09:54 से 11:17 तक
दोपहर 12:18 से 01:03 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:04 से 03:27 तक
शाम 06:14 से 07:51 तक
8 फरवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:41 PM – 2:04 PM
कुलिक - 3:27 PM – 4:51 PM
दुर्मुहूर्त - 04:45 PM – 05:30 PM
वर्ज्यम् - 08:40 AM – 10:26 AM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
