Aaj Ka Rashifal In Hindi: 1 जुलाई, बुधवार को चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा और 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
1 July 2026 Ka Rashifal: 1 जुलाई 2026 बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन इंद्र, वैधृति, श्रीवत्स और वज्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। 1 जुलाई को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
July 2026 Rashifal: 3 ग्रह बदलेंगे राशि, शनि की बदलेगी चाल, क्या होगा आप पर असर? जानें साप्ताहिक राशिफल से

मेष राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नया बिजनेस शुरू करने या निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आपकी बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति लोगों को प्रभावित करेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2026: इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र देगा पैसा, सक्सेस और प्रॉपर्टी
वृषभ राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
आज कारोबार में बड़ा आर्थिक जोखिम लेने से बचें। भावनाओं में बहकर कोई फैसला न करें। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। सिरदर्द या सर्दी-जुकाम जैसी छोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। घर की जिम्मेदारियों में व्यस्तता बनी रहेगी।
मिथुन राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
परिवार में चल रहे विवाद सुलझने की संभावना है। जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। दिन का पहला भाग आपके लिए शुभ रहेगा। प्रेम विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी भी विवाद को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें।
कर्क राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। प्रबंधन और नेतृत्व से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। साहस और आत्मविश्वास के बल पर मुश्किल परिस्थितियों का सामना करेंगे। नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। घर के लिए जरूरी सामान की खरीदारी भी कर सकते हैं।
सिंह राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आत्मविश्वास के दम पर नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। जीवनसाथी के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके प्रदर्शन से अधिकारी खुश रहेंगे। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
कन्या राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
अपनी सोच में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। परिवार के सदस्य आपके फैसलों से खुश रहेंगे। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मजबूत होंगे। किसी भी महत्वपूर्ण काम से पहले घरवालों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। पुरानी गलतियों को दोहराने से बचें।
तुला राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई शुरुआत का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
आज आपकी रचनात्मक क्षमता निखरकर सामने आएगी। खर्चों को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। अनजान लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। पुराने अनुभव भविष्य में सही निर्णय लेने में मदद करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
धनु राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज कोई अच्छी खबर आपका दिन बना सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। नई नौकरी या बिजनेस की योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कपड़ों और आभूषणों पर खर्च होने की संभावना है। बच्चे घर के कामों में सहयोग करेंगे। संतान से सुख मिलेगा।
मकर राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
जरूरी न हो तो लंबी यात्रा टाल दें। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण कामों में देरी हो सकती है। मेहनत और धैर्य बनाए रखें, शाम तक परिस्थितियां आपके पक्ष में होती नजर आएंगी।
कुंभ राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है। कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। महत्वपूर्ण काम शाम से पहले पूरे करने का प्रयास करें। घर में किसी शुभ आयोजन की तैयारी शुरू हो सकती है।
मीन राशिफल 1 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज आपकी दिनचर्या संतुलित रहेगी। जीवनसाथी आपका हौसला बढ़ाएगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को करियर में अच्छी खबर मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान और पहचान बढ़ने की संभावना है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
