- Home
- Astrology
- Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: गुरु बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: गुरु बदलेगा राशि, दिन भर रहेंगे 4 शुभ योग, 12 राशियों पर कैसा होगा असर?
Aaj Ka Rashifal In Hindi: 2 जून को कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि? 2 जून को कौन-कौन से शुभ-अशुभ योग बनेंगे? आज का दिन किन राशियों के लिए धन लाभ के योग बना रहा है?

2 जून 2026 का राशिफल
2 June 2026 Ka Rashifal: 2 जून 2026 मंगलवार को ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन साध्य, शुभ, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। इस दिन गुरु ग्रह मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। गुरु के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर देखने को मिलेगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
ये भी पढ़ें-
Guru Gochar 2026: 4 राशियों पर आएगा संकट, बनी रहेगी पैसों की तंगी-रिस्क वाले काम भूलकर न करें!

मेष राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
पिता की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। आमदनी बढ़ने के साथ खर्चों में भी इजाफा होगा। वर्क प्लेस पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आपकी इमेज में काफी सुधार होगा।
ये भी पढ़ें-
June 2026 Rashifal: 5 बड़े ग्रह बदलेंगे राशि, 4 राशियों का बढ़ेगा बैंक बैलेंस, पढ़ें जून 2026 का राशिफल
वृषभ राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
जरूरी काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। बिजनेस की प्लानिंग में बदलाव करना पड़ सकता है। कीमती वस्तुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मन में किसी बात को लेकर असंतोष बना रह सकता है। जरूरत न हो तो लंबी दूरी की यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
वर्क प्लेस पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। जिस उपलब्धि के लिए आप लंबे समय से प्रयासरत थे, वह अब आपके हाथ लग सकती है। प्रेम संबंधों में उपहार मिलेंगे।
कर्क राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Kark Rashifal)
मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। घर-परिवार में अनुशासन बनाए रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है। अधिक काम के कारण थकावट महसूस होगी। परिवार के लिए समय बिताने का मौका मिलेगा। पुरानी समस्याओं का हल होगा।
सिंह राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज नए लोगों से मित्रता हो सकती है। वर्क प्लेस पर किसी से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में हल्का तनाव देखने को मिल सकता है। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। समय का सदुपयोग करें और बेवजह की गतिविधियों से दूर रहें।
कन्या राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
सामाजिक संबंधों का दायरा बढ़ेगा। बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें। गलत कामों से दूरी बनाए रखें। असफलता का दोष दूसरों पर डालने के बजाय आत्ममंथन करें। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
तुला राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Tula Rashifal)
समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा का अवसर मिल सकता है। पत्नी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। पुराने वैचारिक मतभेद सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। प्रभावशाली लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा, इसका लाभ भी मिलेगा।
वृश्चिक राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
बिजनेस और नौकरी के लिए दिन शुभ है। रिश्तेदारों के साथ सौम्य व्यवहार बनाए रखें। ऑफिस में अकेलेपन का अनुभव हो सकता है। हर काम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना नुकसानदायक साबित हो सकता है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
धनु राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। महिलाएं अपनी पसंद और साज-सज्जा पर पैसा खर्च करेंगी। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी होगी।
मकर राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Makar Rashifal)
वर्क प्लेस पर अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। अपनी निजी बातें साझा करने से बचें। बिजनेस में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस या कब्ज परेशान कर सकती हैं।
कुंभ राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहद अनुकूल है। आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों के लिए उपहार खरीदने पर खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। व्यापारियों की बाजार में साख मजबूत होगी।
मीन राशिफल 2 जून 2026 (Dainik Meen Rashifal)
नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।